Showing posts with label Headlines. Show all posts
Showing posts with label Headlines. Show all posts

Thursday, November 7, 2019

भगोड़े नीरव मोदी को ब्रिटेन की कोर्ट से लगा 440 बोल्ट का झटका, जाने फिर जमानत क्यों हुईं खारिज?

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी  मामले के मुख्‍य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) की जमानत याचिका एक बार फिर यूके की अदालत में खारिज कर दी गई।

नीरव मोदी को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।  तब से वह दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में कैद है। भारत सरकार के अनुरोध पर स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने प्रत्यर्पण वारंट की तामील करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।
Image result for पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले के मुख्‍य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi)

नीरव मोदी ने अपनी बात कोर्ट में रखते हुए कहा कि अगर उसे भारत भेजे जाने का फैसला दिया गया तो वह खुद को खत्म कर लेगा।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी  मामले के मुख्‍य आरोपी और भगोड़ा घोषित हो चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की जमानत याचिका एक बार फिर यूके की अदालत में खारिज कर दी गई।  कोर्ट में सुनवाई के दौरान नीरव मोदी ने अपना आपा खो दिया।  उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर उसे भारत को प्रत्यर्पित किया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगा। नीरव मोदी ने बताया कि उसे जेल में तीन बार पीटा गया है।  हालांकि, उसकी इन दलीलों का कोर्ट में कोई असर देखने को नहीं मिला और उसकी  जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। Read More