Saturday, July 13, 2019

विरेंद्र सहवाग की पत्नी के साथ हुआ धोखा, जानें क्या है पूरा मामला

विरेंद्र सहवाग की पत्नी  ने पुलिस को दी सूचना, बिजनेस पार्टनर ने दिया धोखा

भारतीय क्रिकेट में अपने अलग ही बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग के साथ धोखाधड़ी का ताजा मामला सामने आया है जहां आरती सहवाग ने बताया कि उनके बिजनेस पार्टनर ने उनके नाम पर बाजार से करोड़ो का लोन लिया है
दरअसल आरती सहवाग ने दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके नाम और दस्तखत का गलत इस्तेमाल करके साढ़े चार करोड़ रुपये का लोन लिया गया है.
आरती सहवाग के आरोप के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार में रोहित कक्कड़ नाम के शख्स के साथ पार्टनरशिप की. इसके बाद रोहित कक्कड़ और उसके कुछ करीबियों ने आरती सहवाग की जानकारी के बिना एक दूसरी बिल्डृर फर्म से संपर्क किया. इन लोगों ने उस फर्म को बताया कि आरती और वीरेंद्र सहवाग इनके साथ जुड़े हैं.
आरती सहवाग के मुताबिक दस्तखत का गलत इस्तेमाल कर फर्म से साढ़े चार करोड़ का लोन ले लिया गया आरती सहवाग का कहना है कि जब वो रोहित कक्कड़ की फर्म में पार्टनर बनी थीं तब उन्होंने तय किया था बिना उनकी इजाजत के कोई काम नहीं होगा. फिलहाल दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420 में केस दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है| Read more

पाकिस्तान को है एयर स्ट्राइक का डर, बोला ‘नहीं खोलेंगे एयर बेस’

पाकिस्तान को फिर लग रहा है हवाई हमले का डर, नहीं खोल रहा अपना एयर बेस

आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को एक  बालाकोट के बाद से  एक और एयर स्ट्राइक का डर सता रहा है ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान ने कहा है कि भारत जबतक अपने लड़ाकू विमानों को वायुसेना के एयरबेस से नहीं हटा लेता, तब-तक वह कमर्शियल उड़ानों के लिए अपना एयर-स्पेस नहीं खोलेगा|
भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट्स ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था
और पाकिस्तान की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) की महानिदेशक नुसरत ने गुरुवार को स्थायी समिति को बताया कि उन्होंने भारतीय अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि जबतक वो अपने फॉरवर्ड पोजिशन के फाइटर जेट्स को नहीं हटा लेता तबतक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र भारत के उपयोग के लिए अनुपलब्ध रहेगा| Read more

आजम खान- दो बच्चों से ज्यादा हो, तो फांसी दे दो

आजम खान ने कहा, दो से अधिक बच्‍चे होने पर वोटिंग का अधिकार खत्‍म करना तो छोटी सी बात है, बल्कि उन्हें फांसी दे देनी चाहिए

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सियासत तेज हो गई है हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि देश में हिंदू – मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए! और जो नियम का पालन नहीं करें उससे इलेक्शन वोटिंग अधिकार छीन लिया जाए, उनके इस बयान पर सांसद आजम खान ने चुटकी लेते हुए बोला है कि दो बच्चों से ज्यादा होने पर तो फांसी दे देनी चाहिए.

बीजेपी के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड जेडीयू ने केंद्रीय मंत्री के इस बयान का समर्थन किया है तो विपक्षी महागठबंधन ने इसकी कड़ी आलोचना की है! बीजेपी विधायक सचिंद्र कुमार और ज्योति कुमार ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून देश हित में ही है, और जल्द से जल्द ऐसा कानून बनना चाहिए.
दूसरी तरफ विपक्ष के कुछ नेताओं ने इस पर बहुत तीखे वार किए है, विधायक भोला यादव ने गिरिराज सिंह के इस बयान को खराब मानसिकता बताया है अपने बयान में उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे व्यक्ति को केंद्र में मंत्री नहीं होना चाहिए. कांग्रेसी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने अपने एक बयान में कहा कि मंत्री गिरिराज सिंह को सिर्फ अनाप-शनाप बयान देना आता है यह मानवाधिकार हनन की बात है हम किसी के बच्चों को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं? Read more

Thursday, July 11, 2019

सऊदी अरब की राजकुमारी पर प्लंबर की पिटाई का आरोप

सऊदी अरब के किंग सलमान की इकलौती बेटी के खिलाफ फ्रांस में मुकदमा शुरू किया गया। यह मुकदमा उनकी गैर-मौजूदगी में शुरू किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पैरिस में सऊदी शाही खानदान के अपार्टमेंट में तस्वीरें और विडियो लेने के संदेह में एक प्लंबर की पिटाई के कथित आदेश अपने अंगरक्षक को दिए थे। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि शहजादी हेस्सा बिंत सलमान उस वक्त बहुत नाराज हो गईं जब उन्होंने प्लंबर को उनकी तस्वीर लेते देखा। शहजादी को डर था कि कहीं उनकी तस्वीर का इस्तेमाल सऊदी किंग की बेटी होने के नाते उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं किया जाए।

सऊदी अरब की रूढ़िवादी परंपराओं के कारण शहजादी को ऐसी आशंका हुई थी।

सितंबर 2016 में हुई इस घटना के कुछ ही दिनों बाद शहजादी फ्रांस छोड़कर चली गईं और एक दिन के इस मुकदमे में वह मौजूद नहीं थीं। उनकी गिरफ्तारी का वॉरंट दिसंबर 2017 में जारी किया गया था। शहजादी के वकील ने बताया कि वह मौजूद इसलिए नहीं थीं क्योंकि उन्हें पत्र पैरिस के पते पर भेजा गया था, न कि सऊदी अरब के शाही महल के पते पर।
अब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की बड़ी सौतेली बहन शहजादी बिंत सलमान ने अपने वकील के जरिए सभी आरोपों से इनकार किया है। शहजादी बिंत सलमान पर हिंसा में शामिल होने, सामान जब्त कर लेने और प्लंबर का टेलीफोन चोरी कर लेने के आरोप हैं। उनकी अंगरक्षक रानी सईदा पर भी यही आरोप हैं। अभियोजक ने अदालत ने मांग की कि शहजादी को छह महीने की निलंबित सजा सुनाई जाए और 5,000 यूरो का जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अंगरक्षक के लिए आठ महीने की निलंबित सजा की मांग की और 5,000 यूरो का जुर्माना लगाने की मांग की। Read more

नेपल्स में दुती चंद का जलवा, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास


फाइनल में दुती चंद ने 11.32 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण अपने नाम किया

इटली के नेपल्स में चल रहे 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर स्पर्धा में भारत की शीर्ष महिला धावक दुती चंद ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में दुती चंद ने 11.32 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल हीट में भारतीय धावक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.41 सेकेंड का समय लेकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी थी।
इस जीत के साथ ही 23 साल की दुती चंद यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी बन गई है। यानि सीधे शब्दों मे कहें तो खेल के इस संस्करण में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। Read more


कर्नाटक का जारी है नाटक, SC ने विधायकों को शाम तक का दिया समय


कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश ‘शाम तक स्पीकर से मिले बागी विधायक’

कर्नाटक में चले रहे सियासी घमासान में अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपनी भागीदारी दिखाते हुए 15 विधायकों की सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस्तीफा देने वाले विधायक आज शाम 6 बजे फिर जाकर स्पीकर से मिलें और अगर स्पीकर नहीं मानेंगे तो कल कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.
आपको बता दें कि अब कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई में मौजूद सभी बागी विधायकों को आज शाम 6 बजे तक मुंबई से बेंगलूरु जाना होगा और स्पीकर से मिलना होगा और अगर स्पीकर विधायकों की बात नहीं सुनेंगे तो सुप्रीम कोर्ट कल फिर सुनवाई करेगा.आज हुए सुनवाई के दौरान बागी विधायकों का केस लड़ रहे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा है कि कर्नाटक के स्पीकर मामला लटका रहे हैं
दरअसल बुधवार को दो इस्तीफों के बाद इस्तीफा देने वालों की संख्या 16 हो गई है और दो निर्दलीय विधायकों ने समर्थन सरकार के खींचकर बीजेपी को देने का ऐलान कर दिया ऐसे में सरकार गिरनी लगभग तय है| Read more

लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए गौ सेवा आयोग का ये फैसला

लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए गौ सेवा आयोग देगा गायों के लिए सर्टिफिकेट!

काफी समय से देखा जा रहा है कि देशभर में गौ तस्करी के शक में मोब लिंचिंग बढ़ती जा रही है!
इससे अंदर और बाहर दोनों तरफ देश की छवि खराब होती है इस तरह के मामलो ने विदेशों तक सुर्खियां बटोरी! और इसके लिए भारत को बहुत खरी-खोटी सुननी पड़ी थी.

मोब लिंचिंग के मामलो से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब गायों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए गौ सेवा आयोग से एक प्रमाण पत्र लेना होगा! गौ सेवा आयोग सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित करेगा ताकि गाय ले जा रहे लोगों के साथ तस्करी के आरोप में लोग मारपीट ना कर सके और मॉब लिंचिंग के मामलों पर रोक लगाई जा सके. Read more