Showing posts with label breakingnews. Show all posts
Showing posts with label breakingnews. Show all posts

Friday, July 19, 2019

लोकतंत्र में बढ़ता भीड़तंत्र का जाल, बिहार में मॉब लिंचिंग ने ली तीन की जान

लोकतंत्र में बढ़ता भीड़तंत्र का जाल, बिहार में मॉब लिंचिंग ने ली तीन की जान    

पशु चोरी के आरोप में भीड़ ने तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

भारतीय लोकतंत्र में भीड़तंत्र का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सरकार अपने किए दावों को लेकर विफल होती नजर आ रही है और इस तरह की घटना सरकार के दावों को आईना दिखाने का काम कर रही है
भीड़तंत्र के शिकार का एक ऐसा ही ताजा मामला बिहार के छपरा जिले के बनियापुर थाना से जहां मानवाता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां गुरुवार की देर रात मवेशी चोरी की नीयत से घर में घुसे चार अपराधियों को परिजनों ने पकड़ लिया इसके बाद चारों की पिटाई इस गदर की कि उन्होंने अपना दम तोड़ दिया read more

आधा गिलास पानी, यूपी विधानसभा में क्या है माज़रा ?

आधा गिलास पानी, यूपी विधानसभा में क्या है माज़रा ? 

आधा गिलास पानी, यूपी विधानसभा में क्या है माज़रा ?

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आधा गिलास पानी देने का आदेश जारी किया

कहीं जल से प्रलय, तो कहीं जल संकट. दोनों ही सूरतों में पानी की कीमत को पहचानना मुश्किल नहीं है. अक्सर कहा जाता है जल ही जीवन है. पानी को संरक्षित करने के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है.  जल को बचाना हम सब का कर्तत्व है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की विधानसभा ने भी स्टाफ और अतिथियों को केवल आधा गिलास पानी देने का निर्देश जारी किया है. read more 

Thursday, July 18, 2019

अमेरिका ने मोदी को भारत में बढ़ती धार्मिक हिंसा का जिम्मेदार ठहराया

अमेरिका ने मोदी को भारत में बढ़ती धार्मिक हिंसा का जिम्मेदार ठहराया

सरकार में लगातार धार्मिक हिंसा के मामले बढ़ते हुए देखकर ट्रंप प्रशासन ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

भारत देश वैसे तो अनेकता में एकता वाला देश है लेकिन कभी-कभी यहां धार्मिक हिंसा भी देखने को मिलती है, हाल ही में आए मोब लिंचिंग के कुछ मामलों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, इसके चलते देश की छवि देश ही नहीं विदेशों में भी खराब हुई है. read more 

आज फ्लोर टेस्ट तय करेगा कर्नाटक सरकार का भविष्य, जानें क्या होता है फ्लोर टेस्ट ?

आज फ्लोर टेस्ट तय करेगा कर्नाटक सरकार का भविष्य, जानें क्या होता है फ्लोर टेस्ट ?   

विश्वास मत से तय होगी सरकार विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक

लंबे समय से चल रहे कर्नाटक में राजनीतिक नाटक का आज अंत हो सकता है राज्य की कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के गठबंधन की सरकार आज विधानसभा में विश्वास मत का सामना करेगी
विश्वास मत का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन के मानसून सत्र के पहले दिन ही किया था उन्होंने स्पीकर के.आर. रमेश से कहा था कि सरकार विश्वास मत का सामना करने के लिए तैयार है read more

सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने पर स्मृति ईरानी ने दिया ये बयान.

सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने पर स्मृति ईरानी ने दिया ये बयान.


कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने तो स्मृति के अमेठी से जीतने पर राजनीति छोड़ने तक को कह दिया था.

हाल ही में लोकसभा चुनाव 2019 ख़तम हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाई, लेकिन इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट पर रही वह, थी अमेठी! लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे बड़ा उलटफेर अमेठी में हुआ जहां पर तीन बार लगातार जीतते आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लगा बड़ा झटका, उनको भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने दी बड़ी मात. नवजोत सिंह सिद्धू ने दूसरी पार्टी से पैसे लेकर दिया इस्तीफा? read more 

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की किस करते हुए, फोटोज़ हुई वायरल

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की किस करते हुए, फोटोज़ हुई वायरलटाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की किस करते हुए, फोटोज़ हुई वायरल 

टाइगर श्रॉफ की बहन का नाम कृष्णा श्रॉफ है और वह मीडिया में काफी सुर्खियों में भी रहती

अगर बात की जाए बॉलीवुड के नए उभरते सितारों की तो उसमे टाइगर श्रॉफ का पहले आता है, करियर की शुरुआत से ही उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है, उन्होंने हिरोपंती फिल्म से सिनेमा जगत में कदम रखा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई, उसके बाद भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी. read more 

बीजेपी राज में जबरन स्कूली बच्चों को विधायक ने दिलाई सदस्यता

स्कूली बच्चों को बीजेपी विधायक ने दिलाई सदस्यता

हाल में ही बीजेपी के द्वारा चलाए गए बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम के द्वारा पूरे देश भर से लोगों के जुड़ने की खबर सामने आती रही है
तो वहीं दूसरी ओर जबरन लोगों और बच्चों को बीजेपी सदस्यता दिलवाने की ताजा खबर भी सामने आई हैं जहां बीजेपी के विधायक ने स्कूल में घुसकर बच्चों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई
मिली जानकारी के मुताबिक सैयदराजा में भाजपा विधायक सुशील सिंह ने नेशनल इंटर कॉलेज में पहुंचकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को एकत्रित किया और भाजपा की सदस्या दिला दी यही नहीं, उन्होंने घंटे भर तक छात्रों की राजनीतिक को प्रेरित करने के लिए क्लास भी दी read more 


Monday, July 15, 2019

फेसबुक लाएगा लिब्रा करंसी, जानें वर्चुअल करंसी की दुनिया को

फेसबुक ने डिटिजल करंसी लिब्रा लॉन्च करने का हाल में ऐलान किया है, डॉनल्ड ट्रंप इसे करंसी मानते ही नहीं हैं।

फेसबुक ने डिटिजल करंसी लिब्रा लॉन्च करने का हाल में ऐलान किया है तो दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इसे करंसी मानते ही नहीं हैं। फिर भी सच यही है कि डिजिटल करंसी या क्रिप्टोकरंसी की डिमांड बढ़ रही है। यह करंसी किस तरह दुनिया के अर्थशास्त्र को बदल रही है, बता रहे हैं मृत्युंजय राय…
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कोलंबिया के उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्खेज के चर्चित उपन्यास ‘वन हंड्रेड ईयर्स ऑफ सॉलिट्यूट’ की शुरुआत में नायक कर्नल ऑरेलियानो बुएंडिया अपने बचपन, पिता और पैतृक गांव मैकॉन्डो को याद करते हैं। वह कहते हैं कि दुनिया तब इतनी नई थी कि लोग कई चीजों के नाम तक नहीं रख पाए थे और अगर किसी को ऐसी किसी चीज के बारे में बताना होता था तो उस तरफ हाथ से इशारा करना पड़ता था। आज टेक्नॉलजी की दुनिया ऐसी ही है। इसमें आपको नित नए नाम की आदत डालनी पड़ती है और एक नाम जुबान पर चढ़ा नहीं कि दूसरा आ जाता है। इसी दुनिया में एक कोना डिजिटल करंसी या क्रिप्टोकरंसी का है, जिसमें बिटकॉइन की बादशाहत है। डिजिटल करंसी में नोट छापे नहीं जाते। ये आपके फोन या लैपटॉप पर डिजिटल वॉलेट (बटुए) में पड़े होते हैं, जिनसे आप उसी तरह से सामान खरीद सकते हैं, जैसे रुपयों या डॉलर या किसी और करंसी से खरीदे जाते हैं।
आजाद करंसी के 10 साल बिटकॉइन के बाद एथेरियम, लाइटकॉइन, रिपल जैसी इस तरह की कई करंसी आ चुकी हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय बिटकॉइन है, जिसे 10 साल पहले सातोशी नाकामोतो ने लॉन्च किया था। उनकी असली पहचान आज तक कोई नहीं जानता। इसकी कहानी 2008 के अमेरिकी वित्तीय संकट से शुरू हुई थी, जिसने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। इस संकट की वजह से कुछ समय के लिए लोगों का बैंकों समेत वित्तीय संस्थानों से भरोसा उठ गया था। इसी वजह से दुनिया की पहली आजाद करंसी बिटकॉइन वजूद में आई। उससे पहले यह दर्जा गोल्ड को हासिल था। बिटकॉइन का आजाद होना ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। रुपये, डॉलर या यूरो की तरह इसे कोई सेंट्रल बैंक (जैसे भारत में आरबीआई और अमेरिका में फेडरल रिजर्व बैंक) नियंत्रित नहीं करता। थिअरी के लिहाज से इसका मतलब यह है कि जिस तरह से बढ़ती महंगाई के चलते रुपये या डॉलर में जमा रकम की वैल्यू घटती रहती है, अगर आप बिटकॉइन में पैसा जमा करें तो वैसा नहीं होगा। वैसे, यह अभी तक थिअरी ही साबित हुई है। Read more

Sunday, July 14, 2019

राहुल गांधी के बाद, यह शख्स बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष?

नए कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सुशील कुमार शिंदे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मलिकार्जुन खरगे और मुकुल वासनिक के नाम अभी शीर्ष पर चल रहे हैं

राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के अगले अध्यक्ष की चर्चाएं तेज हो रही है लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है, करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते तक कांग्रेस को एक नया अध्यक्ष मिल सकता है, नए कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सुशील कुमार शिंदे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मलिकार्जुन खरगे और मुकुल वासनिक के नाम अभी शीर्ष पर चल रहे हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें से वासनिक की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है.
कार्यसमिति की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में नए अध्यक्ष का नाम तय किए जाने की पूरी संभावना बनी हुई है, क्योंकि इस वर्ष तीन अहम राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर फैसला लेने में और देरी नहीं करना चाहती, इसलिए अगले सप्ताह तक नए कार्यकारी अध्यक्ष का चुना जाना संभव है.
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर जो नाम उभरकर सबसे ऊपर सामने आ रहा है मुकुल वासनिक का नाम सबसे ऊपर पर बताया जा रहा है, 59 वर्षीय मुकुल वासनिक दलित समुदाय से आते हैं और वे पार्टी के लिए समय-समय पर बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं.Read more

विश्व कप में भारत की हार पर, यह क्या बोल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

पीएम मोदी: नतीजा निराशाजनक रहा, लेकिन यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि टीम इंडिया आखिरी पल तक जीत की कोशिश करते रही..

10 जुलाई को भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई, इस हार के बाद भारत का तीसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी चूर हो गया! अंक तालिका में सबसे ऊपर रहते हुए भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद इस टीम के सुनहरे सफर पर ब्रेक लग गया.
पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, बारिश ने मैच में खलल जरूर डाला लेकिन मैच को अगले दिन फिर वहीं से स्टार्ट कर दिया गया, दूसरे दिन के खेल में भारत ने 17 गेंदें फेंकी, भारतीय गेंदबाजों ने उनमें भी ज्यादा रन नहीं दिए, न्यूजीलैंड से भारतीय बल्लेबाजों को 240 रन का लक्ष्य मिला, भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था,  उम्मीद थी कि भारतीय टीम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेगी, लेकिन न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते हैं भारतीय टीम ने इस मैच को 18 रन से गंवा दिया.
पर टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने लिखा कि नतीजा निराशाजनक रहा, लेकिन यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि टीम इंडिया आखिरी पल तक जीत की कोशिश करते रही. उन्होंने आगे लिखा कि भारत ने जिस तरीके से वर्ल्ड कप 2019 में बैटिंग बॉलिंग और फील्डिंग का शानदार प्रदर्शन किया है, उस पर हमें गर्व है जीत और हार खेल का हिस्सा होता है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.Read more

नवजोत सिंह सिद्धू ने दूसरी पार्टी से पैसे लेकर दिया इस्तीफा? मिला नया राजनीतिक ऑफर

मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा..

अभी कुछ दिनों से राजनीतिक बाजार गर्म चल रहा है, सबसे ज्यादा सुर्खियां इस्तीफा देने वाले विधायकों की खबरें बटोर रही हैं, कर्नाटक और गोवा के कई विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, और अब कांग्रेसी नेता सिद्धू ने भी इस्तीफा दे दिया है, कर्नाटक में कई नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि यह लोग हमारे विधायकों को खरीद रहे हैं, और अभी भी यहां विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा रही है! तो क्या नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में भी यह राजनीतिक नेता यही राय रखते हैं, क्योंकि इस्तीफा देते ही सिंह सिद्धू को एक पार्टी से जॉइन करने का ऑफर आ गया. उन्हें आम आदमी पार्टी जॉइन करने का ऑफर मिला है.

पंजाब की सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया था. लेकिन अब नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा सौंपने की बात कर रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्री पद से इस्तीफे की बात पर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को जल्द से जल्द कांग्रेश से पूरी तरह हट जाना चाहिए, उनकी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत करेगी, क्योंकि वह है पंजाब के जवानों, किसानों, दलितों, व्यापारियों, कर्मचारियों और बेरोजगारों के हक में माफिया राज के विरुद्ध लड़ने का जज्बा रखते हैं. हरपाल सिंह चीमा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नवजोत सिंह की छवि साफ-सुथरी है, मंत्री के तौर पर उनका बेबाकी से अपनी राय को रखना कैप्टन अमरिंदर सिंह को रास नहीं आता है. और राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू के बढ़ते कद से कैप्टन अमरिंदर सिंह को परेशानी हो रही है. उन्हें पार्टी में हमेशा अपमानित करके इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया गया. Read more

विश्व कप 2019 विजेता टीम को नहीं मिलेगी ट्रॉफी, जानें पूरी जानकारी

ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान में शुरु हुआ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आईसीसी विश्व कप-2019  के फाइनल मुकाबला

क्रिकेट विश्व कप इतिहास को आज एक नया विजेता मिलने वाला है क्रिकेट का ‘मक्का’ कहा जाने वाला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान विश्व कप के लिए आगाज शुरु हो चुका है क्रिकेट को नया चैंपियन मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से कोई एक मिलेगा..
ऐसे में आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद फाइनल में पहुंची है और उसका यह चौथा फाइनल है वह इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुकी है लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई इंग्लैंड ने मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से करारी मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है तो वहीं दूसरी टीम को  किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हराकर दूसरी बार फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है
नहीं मिलेगी ट्रॉफी ?
ICC वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के नियम के अनुसार जीतने वाली टीम को असली ट्रॉफी नहीं  दी जाती है दरअसल विजेता टीम को उस ट्रॉफी की हूबहू कॉपी दी जाती है

किसको कितना मिलेगा ईनाम राशि ?
आईसीसी वर्ल्ड कप की कुल ईनाम की राशि –1 करोड़ डॉलर(69.41 करोड़ रुपय )
विजेता टीम को मिलने वाली राशि –  40 लाख डॉलर (28 करोड़ रुपए)
फाईनल में हारने वाली टीम को  –  20 लाख डॉलर (13.8 करोड़ रुपए)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को – 8 लाख डॉलर(5.6 करोड़ रुपए)
नॉकआउट में पहुचने वाली टीम को – 1 लाख डॉलर(70 लाख रुपए) Read more

विजेंदर सिंह ने एक बार फिर से रिंग में शानदार वापसी की

विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली से टिकट दिया था।

मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने राजनीति की पारी शुरु करने के बाद अब एक बार फिर से रिंग में शानदार वापसी की है। कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में अपने करियर की राजनीतिक पारी का आगाज करने वाले विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली से टिकट दिया था। 
राजनीति के क्षेत्र में विजेंदर सिंह जीत हासिल नहीं कर पाए और लोकसभा चुनाव हार गए। लेकिन रिंग में उतरते ही उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत का सिलसिला जारी ऱखा। एक साल बाद रिंग में वापसी करने वाले मुक्केबाज ने अमेरिका के माइक स्नाइडर की चुनौती को ध्वस्त किया।
विजेंदर ने माइक स्नाइडर को पछाड़ा 
एक साल बाद रिंग में वापसी करने वाले भारत के पेशेवर मुक्केबाज  ने न्यू जर्सी में 8 राउंड के सुपर मिडिलवेट कॉन्टेस्ट में माइक स्नाइडर को नॉक आउट कर दिया। डब्लयूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर सिंह को अब तक कोई भी हरा नहीं पाया है।

प्रो-बॉक्सिंग करियर में खेले अपने 11 मुकाबलों में विजेंदर सिंह अब तक एक भी मैच नहीं हारे है।

बात अगर विजेंदर सिंह के प्रो-बॉक्सिंग करियर की करें, तो प्रो-बॉक्सिंग करियर में खेले अपने 11 मुकाबलों में विजेंदर सिंह अब तक एक भी मैच नहीं हारे है। इतना ही नहीं उन्होंने 11 में से 8 मुकाबले विरोधी को नॉकआउट कर के जीते है। भारत के पेशेवर मुक्केबाज ने इस जीत के बाद ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है।
साथ ही उन्होंने प्रशंसकों को हौंसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद् भी कहा है।इसके अलावा विजेंदर सिंह ने जीत के बाद कहा कि वह अपने मुक्केबाजी करियर पर ध्यान देना चाहते है। साथ ही उसमें बेहतर करना चाहते है और अपने आप को व्यस्त रखकर विश्व खिताब की तैयारी कर रहे है। Read more

राजधानी दिल्ली में नाईट शिफ्ट करना गुनाह है

महिला रेडियो जॉकी ने गार्ड और आरडब्ल्यू अध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाया है

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला रेडियो जॉकी ने गार्ड और आरडब्ल्यू अध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. रेडियो जॉकी का आरोप है कि नाईट शिफ्ट में ड्यूटी से लौटने के दौरान उन्हें कॉलोनी में घुसने नहीं दिया गया. गेट पर तैनात गार्ड ने उनसे बदसलूकी की. यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मिकी बेदी ने भी महिला के साथ बदसलूकी की और आपत्तिजनक टिप्पणी की. घटनादिल्ली के ग्रेटर कैलाश की है. 
महिला आरजे ने सुरक्षा गार्ड और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मिकी बेदी के खिलाफ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. महिला आरजे के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड ने देर रात ड्यूटी से लौटने पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की. महिला आरजे ने बताया कि उस पर तरह तरह की टिप्पणियां की गईं और पूछा गया कि ‘कोई महिला इतनी देर रात घर क्यों आती है. हमें ये भी पता नहीं कि कहां काम करती है.’ पीड़ित आरजे महिला ने आरोप लगाया है कि आरडब्लूए प्रेसिडेंट और सुरक्षा गार्ड ने ‘उसका चरित्र हनन करने की कोशिश की है.’ इस बाबत महिला आरजे की मां ने ग्रेटर कैलाश पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.
महिला आरजे की मां ने शिकायत में लिखा है, ‘मेरी बेटी मीडियाकर्मी है और सिंगल मदर है. वह ड्यूटी से देर नाईट शिफ्ट अकेली गाड़ी चलाकर घर आती है. ऐसी अभद्रता काफी दिनों से चल रही है. हम बहुत पहले से इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते रहे हैं. हम दोनों सीनियर सिटिजन हैं और हमारी बेटी अकेली संतान है. इस मामले में कृपया उचित कार्रवाई की जाए. Read more

जसप्रीत बुम्रा और अनुपमा क्या सच है लव स्टोरी ! जानें पूरी कहानी

सोशल मीडिया पर बुम्रा और अनुपमा के स्टोरी पर चल रहा लव स्टोरी ड्रामा

आईसीसी विश्व कप 2019 में जहां एक ओर भारत इस खेल से बाहर हो चुका है और सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के लिए फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर एक ओर बात की खूब चर्चा चल रही है बुम्रा और अनुपमा की.
जसप्रीत बुम्रा और अनुपमा लव स्टोरी पर फैंस काफी चर्चा कर रहे हैं आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार बॉलिंग से विरोधी टीमों के नाक में दम कर दिया था तो वहीं अनुपमा  जो साल 2015 की मलयालम फिल्म प्रेमम में मैरी जॉर्ज की भूमिका के लिए जानी जाती हैं उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है|
दरअसल कुछ समय पहले जसप्रीत बुमराह और अनुपमा परमेश्वरन की डेटिंग की खबरें सामने आई थी, जिसे एक्ट्रेस ने खारिज कर दोनों को दोस्त बताया इससे पहले भी बुमराह का नाम तेलुगु एक्ट्रेस राशी खन्ना के साथ भी जोड़ा गया था. हालांकि, राशी ने एक चैट शो के दौरान कहा था कि मैं उन्हें (जसप्रीत बुमराह) व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती हूं और मैं न ही उनसे कभी मिली हूं. मुझे पता है कि वह एक क्रिकेटर है| Read more


आजम खान के विवादित बयान से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए क्या है वजह ?

 किसानों ने आरोप लगाया है कि आजम खां और आले हसन ने अवैध रूप से उन्हें हिरासत में लिया

लखनऊ: अपने विवादित बयानों को लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान पर गिरफ्तारी की तलवारें लटक रही है. दरअसल, आजम खान ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने करीबी पूर्व क्षेत्राधिकारी (सीओ) आले हसन खान के सहयोग से मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय के लिए कई सौ करोड़ रुपये कीमत की जमीनें हड़प लीं.
इस संबंध में रामपुर के अजीमनगर थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है. खबरों के मुताबिक आजम खान पर जबरन जमीन कब्जाने के लिए दो दर्जन से अधिक किसानों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखवाने और प्रताड़ित करने का आरोप है. रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा है कि 26 किसानों ने आरोप लगाया है कि आजम खान और आले हसन ने अवैध रूप से उन्हें हिरासत में लिया और उनकी कई हजार हेक्टेयर जमीन हासिल करने के लिए जाली कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला.
शर्मा ने कहा है कि जब किसानों ने कागजात पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, तो उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया. रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी (सीओ) आले हासन ने गरीबों की जमीन हड़पने में अपनी आधिकारिक हैसियत का दुरुपयोग किया. राजस्व विभाग ने सभी प्रासंगिक दस्तावेजों की जांच की और किसानों के बयान दर्ज किए गए, जो मुख्य रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के हैं. जांच में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आजम खान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. किसी भी समय आजम को गिरफ्तार किया जा सकता है. Read more

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा, संकट में कांग्रेस पार्टी

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस पार्टी में चल रहे इस्तीफ का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है कांग्रेस पार्टी में ये सिलसिला तबसे शुरु हुआ जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया उसके बाद तो मानों कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा देने की होड़ सी लग गई
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है एक महीनें पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके विभाग में बदलाव किया था सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे कैप्टन ने लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव करते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन सिद्धू इससे नाराज थे और उन्होंने अभी तक ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यभार नहीं संभाला था ट्वीट कर सिद्धू ने लिखा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा 10 जून 2019 को प्रस्तुत कर दिया था|
नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपने त्‍यागपत्र की एक कॉपी ट्विटर पर जानकारी दी है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सिद्धू ने राहुल गांधी को अपना इस्‍तीफा 10 जून को सौंपा था लेकिन करीब एक महीने के बाद सिद्धू ने अपने इस्‍तीफे की बात जाहिर की है
ट्वीटर पर कुछ दिन पहले सिद्धू ने लिखा था कि उन्होनें  राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात की और उन्हें हालात से अवगत कराया.” उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें वे राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और अहमद पटेल के साथ खड़े  थे| Read more

बाढ़ से हाहाकार, बिहार के लिए काल बना बाढ़ 2100 से ज्यादा गांव पर संकट

बिहार के 6 जिलों में घुसा बाढ़ का पानी, लगातार बढ़ रही समस्या

बाढ़ ! भारत के लिए हर साल काल बनकर आता है और हजारों लोगों के जीवन को उजाड़ कर चला जाता है और ऐसे में भारत और राज्य सरकार बाढ़ को लेकर सिर्फ दावे करते नज़र आते है ऐसा हीं तबाही का मंजर इस बार बिहार में देखने को मिल रहा है जहां गरीबी पर बाढ़ की मार पड़ रही है और बिहार सरकार हमेशा की तरह तमाशा देख रही है या यूं कहें की बिहार सरकार बाढ़ के जाने का इंतजार कर रही है|
बिहार में बाढ़ को लेकर आज कुछ नहीं बदला अगर कुछ बदला है तो वो है मरने वालो के आंकड़े जो रह बार नए होते है और इसमें सरकार की भागीदारी सिर्फ सहायता राशि देनें की होती है उत्तर बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है बारिश के कारण आई बाढ़ ने जिन जिलों को प्रभावित किया है उनमें सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किसनगंज, मधुबनी सहित सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं. इसके कारण मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, सीतामढ़ी-रक्सौल, मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड पर रेलवे ट्रैक धंसने की वजह से ट्रेनों का परिचालन बाधित है. बाढ़ के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. अररिया में दो और मोतिहारी में एक बच्‍ची की डूबने से मौत हो गई
साध ही कुछ ऐसे भी जिलें है जो बाढ़ की चपेट में आने की कगार पर है  ऐसे में दरभंगा जिला पर भी बाढ़ का खतरामंडरा रहा है बागमती नदी के किनारे बने तटबंध में बड़ी दरार आ गई है जिससे लोगों में दहशत हैं.
ऐसे में पानी बढ़ते ही दरभंगा शहर भीषण बाढ़ की चपेट में आ सकता है. सरकारी तंत्र भी बांध में दरार की खबर मिलते ही एक्शन में आ गया है. यहां तक कि बांध पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. Read more

करतारपुर पर पाकिस्तान खेल रहा डबल गेम, कैसे करें पाकिस्तान का भरोसा ?

करतापुर कॉरिडोर पर भारत- पाकिस्तान के बीच चल रही है बैठक

अटारी वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्‍तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए पाकिस्‍तानी प्रतिनिधिमंडल अटारी बॉर्डर पहुंच गया है 20 सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल कर रहे हैं भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी सीमा पर पहुंच गए है इसका नेतृत्‍व संयुक्‍त सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एससीएल दास और विदेश मं‍त्रालय में संयुक्‍त सचिव दीपक मित्‍तल कर रहे हैं
आपको बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने की तारीख तय है. इसे 22 नवंबर को होने वाली गुरु नानक की 550वीं जयंती से पहले शुरू होना है लेकिन तैयारियां अभी भी जारी है भारत ने अपने हिस्से के काम को तेजी से निपटाया है, लेकिन पाकिस्तान लगातार पेच फंसा रहा है और ननकाना साहिब में पवित्र दर्शन की राह में रोड़े अटका रहा है|
उन्हीं बाधाओं को दूर करने के लिए दोनों देशों में आज फिर वाघा बॉर्डर पर बैठक हो रही है. लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान टालमटोल का रवैया अपनाता रहा है, वो समाधान की ओर जाता नहीं दिख रहा
ऐसे में भारत यह मांग कर रहा है कि करतारपुर में एक दिन में 5000 श्रद्धालुओं को दर्शन का मौका मिले लेकिन पाकिस्तान महज 700 श्रद्धालुओं के दर्शन पर ही अड़ा है भारत की मांग है कि करतापुर कॉरिडोर साल भर खुले और पाकिस्तान इसके लिए भी राजी नहीं है
साथ ही भारत चाहता है कि श्रद्धालुओं का कोई वीजा या शुल्क ना लगे लेकिन  पड़ोसी मुल्क इससे भी सहमत नहीं भारत चाहता है कि प्रवासी भारतीयों को भी मौका मिले, लेकिन पाकिस्तान सिर्फ भारतीय श्रद्धालुओं की जिद पर अड़ा है ऐसे में दो तरह की बात करने वाले पाकिस्तान की बातों पर भरोसा करना लगभग असंभव होता जा रहा है। Read more

Saturday, July 13, 2019

15-16 जुलाई अमेजॉन का प्राईम डे सेल, इन चीजों पर मिल रही है बंपर छूट

पहली बार अमेजॉन का प्राईम डे सेल दो दिनों के लिए, इन चीजों पर मिल रही भारी छूट

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन भारत में पहली बार 2 दिन के लिए प्राइम डे सेल ला रही है जो 15 जुलाई से शुरु होकर 16 जुलाई तक चलेगा प्राइम डे ​सेल में कई शानदार डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी  कंपनी सेल में टीवी, स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट देगी.
हर एक ग्राहक की नजर इस सेल पर टिकी हुई है. अमेजन प्राइम डे सेल 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है. ये सेल इसलिए भी खास है, क्योंकि ये पहली बार 48 घंटो तक चलेगी. इस सेल में वैसे तो बहुत सी चीजों पर डिस्काउंट मिलने वाला है, लेकिन कुछ होम अप्लायसेंस ऐसे भी हैं, जिनपर 50 परसेंट तक का भारी डिस्काउंट मिलने वाला है इन सभी डिवाइसेस में ऐमजॉन ऐलेक्सा इनेबल्ड है. जिसका मतलब ये है कि इन सभी को वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा. Read more