Thursday, July 11, 2019

नेपल्स में दुती चंद का जलवा, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास


फाइनल में दुती चंद ने 11.32 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण अपने नाम किया

इटली के नेपल्स में चल रहे 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर स्पर्धा में भारत की शीर्ष महिला धावक दुती चंद ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में दुती चंद ने 11.32 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल हीट में भारतीय धावक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.41 सेकेंड का समय लेकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी थी।
इस जीत के साथ ही 23 साल की दुती चंद यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी बन गई है। यानि सीधे शब्दों मे कहें तो खेल के इस संस्करण में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। Read more


कर्नाटक का जारी है नाटक, SC ने विधायकों को शाम तक का दिया समय


कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश ‘शाम तक स्पीकर से मिले बागी विधायक’

कर्नाटक में चले रहे सियासी घमासान में अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपनी भागीदारी दिखाते हुए 15 विधायकों की सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस्तीफा देने वाले विधायक आज शाम 6 बजे फिर जाकर स्पीकर से मिलें और अगर स्पीकर नहीं मानेंगे तो कल कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.
आपको बता दें कि अब कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई में मौजूद सभी बागी विधायकों को आज शाम 6 बजे तक मुंबई से बेंगलूरु जाना होगा और स्पीकर से मिलना होगा और अगर स्पीकर विधायकों की बात नहीं सुनेंगे तो सुप्रीम कोर्ट कल फिर सुनवाई करेगा.आज हुए सुनवाई के दौरान बागी विधायकों का केस लड़ रहे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा है कि कर्नाटक के स्पीकर मामला लटका रहे हैं
दरअसल बुधवार को दो इस्तीफों के बाद इस्तीफा देने वालों की संख्या 16 हो गई है और दो निर्दलीय विधायकों ने समर्थन सरकार के खींचकर बीजेपी को देने का ऐलान कर दिया ऐसे में सरकार गिरनी लगभग तय है| Read more

लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए गौ सेवा आयोग का ये फैसला

लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए गौ सेवा आयोग देगा गायों के लिए सर्टिफिकेट!

काफी समय से देखा जा रहा है कि देशभर में गौ तस्करी के शक में मोब लिंचिंग बढ़ती जा रही है!
इससे अंदर और बाहर दोनों तरफ देश की छवि खराब होती है इस तरह के मामलो ने विदेशों तक सुर्खियां बटोरी! और इसके लिए भारत को बहुत खरी-खोटी सुननी पड़ी थी.

मोब लिंचिंग के मामलो से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब गायों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए गौ सेवा आयोग से एक प्रमाण पत्र लेना होगा! गौ सेवा आयोग सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित करेगा ताकि गाय ले जा रहे लोगों के साथ तस्करी के आरोप में लोग मारपीट ना कर सके और मॉब लिंचिंग के मामलों पर रोक लगाई जा सके. Read more

हार के बाद टीम से हुई दो सदस्यों की छुट्टी, जानें किसका छूटा साथ

सेमीफाईनल में हार के बाद टीम के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के फैंस अंपायर के फैसले और बल्लेबाजों को लेकर सोशल मीजिया पर अपनी तीख़ी प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे है
तो वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के 2 सपोर्ट स्टाफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ये दोनों स्टाफ टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट और टीम के फिटनेस कोच शंकर बासु है ऐसे में अब टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के इन दोनों अहम सदस्यों की कमी नज़र आएगी|
आपको बता दें की पैट्रिक फरहार्ट का कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप तक का ही था और मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने इन दोनों को नया कॉन्ट्रैक्ट भी दिया था लेकिन इन दोनों सदस्यों ने इसे आगे बढ़ाने की इच्छा नहीं जताई फीजियो पैट्रिक फरहार्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय टीम के साथ मेरा आज आखिरी दिन था. हम उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा मैं चाहता था. मैं बीसीसीआई का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे भारतीय टीम के साथ 4 साल तक काम करने का मौका दिया. भारतीय टीम और सपोर्ट स्टॉफ को मैं आगे के सफर के लिए अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं.’ Read more

न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कोहली ने इसे ठहराया जिम्मेदार?

न्यूजीलैंड ने भारत को पहले सेमीफाइनल में 18 रन से हरा दिया है! जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 239 रन बनाए

सबसे पहले जानकारी के लिए आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने भारत को पहले सेमीफाइनल में 18 रन से हरा दिया है! जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 239 रन बनाए! जिसमें रोस टेलर ने न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे अधिक 74 रन बनाए! कप्तान केन विलियमसन ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए 67 रन जोड़े! और भारतीय टीम को 240 का लक्ष्य दिया!
वहीं 240 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही! और उसने 100 रन के भीतर ही अपने छह सबसे महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए, महेंद्र सिंह धोनी के क्रीज पर होते हुए टीम की उम्मीद थोड़ी बढ़ी! धोनी ने 50 रन और रविंद्र जडेजा ने 77 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत के बहुत करीब ला दिया था! लेकिन बोल्ट और मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक पाए! रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई और 49.3 ओवर में सिर्फ 221 रन ही ऑल आउट हो गई और न्यूजीलैंड ने इस मैच को 18 रन से जीत कर अपने नाम कर लिया! Read more

एटा में वर्दी हुई दागदार, दो पुलिस दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

एटा में दो पुलिस दरोगा पर महिला से 5 महिने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है

यूपी के एटा से इंसानियत और वर्दी को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. जिसको सुनकर आप सोचने पर मदबूर हो जाएगें कि क्या आप वर्दी वालों से महफूज हैं.या आपको सबसे ज्यादा वर्दीधारियों से ही डरने कि जरूरत है. एक ऐसा हि दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है एटा में दो पुलिस दरोगा पर महिला से 5 महिने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

पिछले 5 महिनों से महिला को डरा- धमका कर महिला से दुष्कर्म करते आ रहें है दरोगा 

महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों दरोगा पिछले 5 महिनों से महिला को डरा- धमका कर महिला से दुष्कर्म करते आ रहें है पुलिस ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने दरोगा से शारीरिक सबंध नही बनाए तो वो मुठभेड़ कर महिला के पति को मार देगा तो वहीं दूसरे दरोगा ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस से शारीरिक सबंध नही बनाए तो वो उसकी अशलील विडियो बनाकर वायरल कर देगा जिसके डर से महिला ने अपने साथ हो रही हैवानियत के बारे में किसी को नही बताया लेकिन अब महिला का कहना है कि वो गर्भ से है और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा दरोगा का है.
आपको बता दें कि दरोगा योगेश तिवारी और प्रेम गौतम एटा के थाना अवागढ़ कोतवाली में तैनात है. और अब दरोगामहिला को जान से मारने की धमकी दे रहें हैं. तो वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी ने सीओ को आरोपी पुलिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए है. Read more

इंसानियत हुई शर्मसार ! तीन लोगों ने कुत्ते से किया गैंगरेप

 यूपी के हाथरस में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है

एक कुत्ते के साथ क्रूरता और हैवानियत की ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार करके रख दिया है. हाथरस में तीन लोगों पर कथित तौर पर एक कुत्ते से गैंगरेप करने का आरोप लगा है. घटना जलेसर रोड इलाके की है जहां आरोपियों ने एक घर से पहले कुत्ते का अपहरण किया और फिर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. तीनों आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार, सतीश और अशोक के रूप में हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक कुत्ते की मालकिन संतोष देवी ने कहा कि आरोपी अपने परिवार के साथ बगल के ही एक मकान में रहता है. उसने बीते गुरुवार को एक अंडे के जरिए पोमेरेनियन नस्ल के कुत्ते को लालच दिया और फिर एकांत में ले जाकर तीन लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप और क्रूरता की. कुत्ते की मालकिन के मुताबिक जब उनका पालतू कुत्ता रात 10 बजे तक भी घर नहीं आया तो वो घबरा गईं. सुबह जब वो कुत्ते की तलाश में निकली तो उसे कुत्ता पड़ोसी आरोपी के घर अचेत अवस्था में मिला. कुत्ते की हालत बेहद गंभीर थी.

आरोपियों ने एक घर से पहले कुत्ते का अपहरण किया 

मालकिन ने आरोप लगाया कि आरोपियों की क्रूरता की वजह से कुत्ते को आंतरिक तौर पर गंभीर चोट आई है. वहीं इस मामले को लेकर हाथरस पुलिस ने पशुओं के खिलाफ क्रूरता और धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है. वारदात के बाद से ही तीनों गैंगरेप आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. हाथरस पुलिस स्टेशन के SHO ने कहा कि कुत्ते की मेडिकल जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है.
पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है. बीते फरवरी महीने में भी इसी तरह की एक घटना में नशे में धुत एक चाय स्टाल कर्मी ने चेन्नई के नंदनम में एक कुत्ते के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया था. स्थानीय निवासियों ने युवक को कुत्ते के साथ पकड़ लिया था. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. Read more