Tuesday, July 2, 2019

राहुल गांधी की जिद के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए दौड़ शुरु


राहुल गांधी की जिद पर मल्लिकार्जुन खड़गे या सुशील कुमार शिंदे होंगे कांग्रेस के अलगे अध्यक्ष

बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर चला रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है| जहां एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद छोड़ने की जिद पर अड़े हैं तो वहीं दुसरी ओर पार्टी में अगले अध्यक्ष पद के लिए गरमा-गरमी का माहौल बना हुआ है, और ऐसे माहौल में मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे दो ऐसे नाम है जो सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं|
ऐसे माहौल में केवल इंतजार है तो सिर्फ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सूत्रों की मानें तो प्रियंका अपने निजी कामों को लेकर विदेश यात्रा पर हैं, ऐसे में उनके भारत लौटने के बाद CWC की तारिख का ऐलान किया जा सकता है और बैठक के बाद जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है|
आपको बतां दें की बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसको आधार बनाते हुए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी पद से इस्तीफा देने पेशकश की थी| ऐसे में CWC  ने उनके इस फैसले का विरोध करते हुए इस्तीफे को  नामंजूर कर दिया था| Read more

स्पाइसजेट विमान के अटकने के कारण मुंबई का मुख्य हवाईअड्डा बंद


भारी बारिश के बीच स्पाइसजेट के एक विमान के उड़ान भरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद रहा

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात भारी बारिश के बीच स्पाइसजेट के एक विमान के उड़ान भरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद रहा। अधिकारियों ने उड़ानों की आवाजाही बाधित कर दी।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 54 उड़ानों को दूसरे शहरों में भेजा गया है।
उड़ानों में भी देरी हुई है और मानचित्र पर वास्तविक समय की उड़ान की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल, फ्लाइटराडर 24 के अनुसार, मुंबई के लिए और वायुमार्ग की खराब स्थिति के कारण 85 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि जयपुर का स्पाइस जेट विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे संख्या 27 के अंत की ओर अनपेक्षित हिस्से पर अटका हुआ है। कम कुशल माध्यमिक रनवे से उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “विमान की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, एक बार अटक गए स्पाइसजेट विमान को कीचड़ वाले क्षेत्र से बाहर ले जाया जाता है,” हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा।
हवाईअड्डे के अधिकारी अटके हुए विमान को हटाने के लिए विकलांग विमान वसूली किट (डीएआरके) का इंतजार कर रहे हैं, जो केवल एयर इंडिया के पास उपलब्ध है और अभी मंगलोर से मुंबई पहुंचना बाकी है।
फ्लाइटराडर 24 ने कहा कि प्रस्थान की उड़ानें औसतन 132 मिनट की देरी से चल रही हैं, जिससे 51 प्रस्थान वाली उड़ानें रद्द हो जाती हैं। इसमें कहा गया है कि आगमन में 102 मिनट की देरी थी और मुंबई के लिए 34 उड़ानें आधी रात के बाद रद्द कर दी गईं।
मुंबई से प्रस्थान करने वाली कुछ उड़ानों में एसजी 152 से दिल्ली, एसजी 704 से वाराणसी, विस्तारा एयरलाइंस यूके 970 से दिल्ली, इंडिगो की 6e 366 से हैदराबाद, गो एयर की G8 2603 और G8 2504 से अहमदाबाद और G8 141 और 371 से गोवा शामिल हैं। Read more

वर्ल्ड कप-2019 में भारत के साथ बांग्लादेश के लिए करो या मरो का मुकाबला !


वर्ल्ड कप में लास्ट मैच में इंग्लैंड से मिली हार की भरपाई करने के इरादे से आज टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी

वर्ल्ड कप में लास्ट मैच में इंग्लैंड से मिली हार की भरपाई करने के इरादे से आज टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी| दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो का होगा. क्योंकि अगर बांग्लादेश भारत से हार जाता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे| दोनों ही टीमों के बीच आज एक सुपरहिट मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है, ICC वर्ल्ड कप-2019 में आज भारतीय क्रिकेट टीम का सामना एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश से होने जा रहा है|
2007 वर्ल्ड कप में इसी टीम ने भारत को मात देकर शुरुआती दौर से बाहर कर दिया था. अभी तक बेहतरीन फॉर्म में दिखी भारतीय टीम को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा| बांग्लादेश एक ऐसी टीम है जिससे इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो सभी ने की थी लेकिन जिस तरह की क्रिकेट यह एशियाई टीम खेल रही है, उसने सभी को हैरान कर दिया है|
इस वर्ल्ड कप में इस टीम की खासियत उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है जिसकी कमी आज से पहले टीम के साथ पाई जाती थी| एजबेस्टन में होने वाले मैच में भारत को सतर्क रहना होगा, वैसे तो भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो टीम का श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हो जाएगा| बांग्लादेश किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती है| ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा. देखना दिलचस्प होगा कि आज का मैच कौन जीतेगा भारत या बांग्लादेश| Read more

Monday, July 1, 2019

काबुल में पहले जानलेवा विस्फोट, फिर फायरिंग 34 लोगों की मौत



किसी भी उग्रवादी समूह ने अभी तक जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है।

काबुल प्रमुख पुलिस प्रवक्ता, फिरदौस फ़रामाज़ ने कहा कि एक ज़ोरदार धमाका हुआ, लेकिन उसने कोई विवरण नहीं दिया। किसी भी उग्रवादी समूह ने अभी तक जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है।
अधिकारियों ने कहा कि शक्तिशाली विस्फोट ने काबुल के राजनयिक जिले में सोमवार की सुबह भीड़भाड़ के दौरान काले धुएं का गुबार भेजा, दसियों घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
रॉयटर्स के गवाहों ने कहा कि आवाज ने उनके कार्यालय की इमारत को हिला दिया, छिटपुट गोलाबारी के साथ और एम्बुलेंस सायरन की हवा को छेदते हुए।
काबुल  प्रमुख पुलिस प्रवक्ता, फिरदौस फ़रामाज़ ने कहा कि एक ज़ोरदार धमाका हुआ, लेकिन उसने कोई विवरण नहीं दिया। किसी भी उग्रवादी समूह ने अभी तक जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मेयर ने कहा कि दस घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है, जिनमें एम्बुलेंस अधिक होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि विस्फोट से रक्षा मंत्रालय के आसपास के इलाके में घनी आबादी है। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय के इंजीनियरिंग विभाग के पास विस्फोटकों से लदे एक ट्रक में विस्फोट हुआ। Read more

एक ही घर में मिली चार लाशें !


एक ही घर में चार लाशे मिलने से हड़कंप मच गया. कोई भी समझ नही पा रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी जो एक पिता ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी मौत के आगोश में भेज दिया.  मामले को जानने के बाद मन में कई सवाल उठेगें की ऐसा क्या हुआ होगा ? क्या एक बार भी उस पिता को अपने बच्चो पर रहम नही आया होगा ?  लाशे  लाशे
पीएचडी की उपाधि प्राप्त एक केमिकल इंजीनियर ने परिवार का कत्ल करके खुद भी आत्महत्या कर ली. पहले उसने अपनी पत्नी, एक 18 साल की बेटी और 15 साल के बेटे की तेज धारदार हथियार से हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. यह दर्दनाक हादसा दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम का है. हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 49 के उप्पल साउथेंड एस ब्लॉक फ्लैट नंबर 299 में यह वारदात हुई. Read more

विपक्ष के आपस में भिड़ने से उपचुनाव में बीेजेपी के लिए ऐसे साफ हुआ मैदान


लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भाजपा अपनी जमीन मजबूत बना ली है। 

लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भाजपा अपनी जमीन मजबूत बनाए रखने और विपक्ष की धार कुंद करने में एक बार फिर जुट गई है। सरकार से लेकर संगठन तक सरोकारों पर काम शुरू कर दिए गए हैं। विरोधियों का रवैया भी इसमें भाजपा की मदद कर रहा है। वजह जो भी हो लेकिन विपक्ष भविष्य की तैयारियों को लेकर न तो सक्रिय दिख रहा है और न ही भाजपा से मुकाबले को चिंतित। निकट भविष्य में विधानसभा की 12 सीटों के उपचुनाव होने हैं। उनमें भी ये तैयारियां भाजपा की मदद करेंगी।
दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव विदेश यात्रा पर हैं तो कांग्रेस अभी राहुल गांधी के इस्तीफे में ही उलझी है। बसपा सुप्रीमो मायावती की सक्रियता भी परिवार के लोगों को पार्टी में प्रभावशाली बनाने तक ही सीमित दिखाई दे रही है।राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सिर्फ एक महीने की सियासी सरगर्मियों पर नजर दौड़ाएं तो लगता है कि विपक्ष खुद भाजपा के लिए खुला मैदान छोड़ता जा रहा है।
लोकसभा चुनाव से निपटते ही भाजपा के रणनीतिकार जहां विधानसभा की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं तो 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भी जमीन तैयार करने का खाका खींचना शुरू कर दिया है। विपक्ष का कहीं पता नहीं है। सिर्फ एक महीने में कई ऐसे मुद्दे सामने आ चुके हैं जिन पर विपक्ष सरकार और भाजपा को घेर सकता था, पर कहीं कोई हलचल नहीं दिखाई दी। विरोधी दल सिर्फ बयानों और ज्ञापन तक सीमित रहे।
विश्लेषकों का निष्कर्ष सही लगता है। चुनाव निपटते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागवार मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक कर न सिर्फ अब तक हुए कामों और योजनाओं की स्थिति समझी, बल्कि अगले ढाई वर्ष का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया।
पर्यटन से लेकर विकास तक के काम पूरे करने की समयसीमा तय कर दी। अयोध्या सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विकास के काम और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर भाजपा सरकार जहां लोगों को हिंदुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व सरोकारों का संदेश देने में जुटी है, वहीं 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का फैसला कर सपा व बसपा के बचे-खुचे आधार को भी कमजोर करने का प्रयास किया है। Read more

फेसबुक से पनपे प्यार ने पहले से शादीशुदा युवक और महिला को बनाया हैवान



आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की क्या कोई प्यार में इस हद तक भी गिर सकता है?

हरियाणा के सोनीपत में फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली जिसके बाद साजिश और कत्ल की ऐसी वारदात हुई जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की क्या कोई प्यार में इस हद तक भी गिर सकता है? फेसबुक से पनपे प्यार ने पहले से शादीशुदा युवक और महिला को इस कदर हैवान बना दिया कि दोनों अपने पति और पत्नी को मौत की नींद सुलाने की साजिश करने लगे| यहां प्रेमी ने प्रेमिका की मदद लेकर पहले अपनी पत्नी का कत्ल करवाया और फिर प्रेमिका के पति का कत्ल हुआ, हद तो तब हो गई जब दोनों ने तेरहवीं से पहले ही शादी भी कर ली, तेरहवीं पर किसी के हाथ मोबाइल लगा, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ|
सोनीपत के गांव नाहरा में ऐसा मामला सामने आया है  जहां पर एक प्रेमी-प्रेमिका ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया| इस बारे में जिसने भी सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए| 13 जून को जयसिंह नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी| उसकी मौत के बाद उसका दाह-संस्कार कर दिया गया था. वहीं, उसकी तेरहवीं के दिन रिश्तेदार घर पर इकट्ठे हुए थे| उनमें से ही एक के हाथ जयसिंह की पत्नी रेखा का फोन लग गया| जब उसने फोन में देखा तो जो खुलासा हुआ, उसे देख वह दंग रह गई| खुलासा हुआ कि रेखा ने गांव के ही नवीन के साथ आर्य समाज मंदिर में 22 जून को शादी कर ली है, बाद में एक के बाद एक पन्ने खुलते चले गए, और पता चलता है कि नवीन ने 28 मई को पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर 13 जून को रेखा ने अपने पति को भी मौत के घाट उतार दिया| Read more