एक ही घर में चार लाशे मिलने से हड़कंप मच गया. कोई भी समझ नही पा रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी जो एक पिता ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी मौत के आगोश में भेज दिया. मामले को जानने के बाद मन में कई सवाल उठेगें की ऐसा क्या हुआ होगा ? क्या एक बार भी उस पिता को अपने बच्चो पर रहम नही आया होगा ? लाशे लाशे
पीएचडी की उपाधि प्राप्त एक केमिकल इंजीनियर ने परिवार का कत्ल करके खुद भी आत्महत्या कर ली. पहले उसने अपनी पत्नी, एक 18 साल की बेटी और 15 साल के बेटे की तेज धारदार हथियार से हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. यह दर्दनाक हादसा दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम का है. हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 49 के उप्पल साउथेंड एस ब्लॉक फ्लैट नंबर 299 में यह वारदात हुई. Read more

No comments:
Post a Comment