राहुल गांधी की जिद पर मल्लिकार्जुन खड़गे या सुशील कुमार शिंदे होंगे कांग्रेस के अलगे अध्यक्ष
बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर चला रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है| जहां एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद छोड़ने की जिद पर अड़े हैं तो वहीं दुसरी ओर पार्टी में अगले अध्यक्ष पद के लिए गरमा-गरमी का माहौल बना हुआ है, और ऐसे माहौल में मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे दो ऐसे नाम है जो सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं|
ऐसे माहौल में केवल इंतजार है तो सिर्फ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सूत्रों की मानें तो प्रियंका अपने निजी कामों को लेकर विदेश यात्रा पर हैं, ऐसे में उनके भारत लौटने के बाद CWC की तारिख का ऐलान किया जा सकता है और बैठक के बाद जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है|
आपको बतां दें की बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसको आधार बनाते हुए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी पद से इस्तीफा देने पेशकश की थी| ऐसे में CWC ने उनके इस फैसले का विरोध करते हुए इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था| Read more

No comments:
Post a Comment