वर्ल्ड कप में लास्ट मैच में इंग्लैंड से मिली हार की भरपाई करने के इरादे से आज टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी
वर्ल्ड कप में लास्ट मैच में इंग्लैंड से मिली हार की भरपाई करने के इरादे से आज टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी| दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो का होगा. क्योंकि अगर बांग्लादेश भारत से हार जाता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे| दोनों ही टीमों के बीच आज एक सुपरहिट मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है, ICC वर्ल्ड कप-2019 में आज भारतीय क्रिकेट टीम का सामना एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश से होने जा रहा है|
2007 वर्ल्ड कप में इसी टीम ने भारत को मात देकर शुरुआती दौर से बाहर कर दिया था. अभी तक बेहतरीन फॉर्म में दिखी भारतीय टीम को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा| बांग्लादेश एक ऐसी टीम है जिससे इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो सभी ने की थी लेकिन जिस तरह की क्रिकेट यह एशियाई टीम खेल रही है, उसने सभी को हैरान कर दिया है|
इस वर्ल्ड कप में इस टीम की खासियत उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है जिसकी कमी आज से पहले टीम के साथ पाई जाती थी| एजबेस्टन में होने वाले मैच में भारत को सतर्क रहना होगा, वैसे तो भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो टीम का श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हो जाएगा| बांग्लादेश किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती है| ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा. देखना दिलचस्प होगा कि आज का मैच कौन जीतेगा भारत या बांग्लादेश| Read more

No comments:
Post a Comment