Wednesday, July 3, 2019

2020 तक 21 शहरों का भू जल होगा समाप्त, कहीं आपका शहर भी तो नहीं


जल संकट पर नीति आयोग की अलार्म वाली रिपोर्ट

भूमिगत जल को निकालने के लिए हम जिस तरह सबमर्सिबल पंप का इस्तमाल कर रहे हैं| उससे हमाराआज तो निकल रहा है मगर कल नहीं निकल पाएगा लगातार घट रहे भूमिगत जल के मुख्य कारणों में एक महत्वपूर्ण कारक है सबमर्सिबल पंप| इस पंप के कारण ज़मीन के नीचे का पानी लगातार घटता जा रहा है|
ऐसे में आपने दक्षिण भारत के महानगर चेन्नई के बारे में तो सुना ही होगा जहां भूमिगत जल लगभग समाप्त हो चुका है| वहां अब लोग पानी के लिए घंटो भर लाईन लगाकर खड़े रहते है और पानी से जुड़ी अपनी छोटी-छोटी जरुरतों को पूरा करने के लिए भी उन्हें अब टैंकर के पानी पर निर्भर रहना पडता है पानी की समस्या का सामना कर रही चेन्नई की बड़ी -बड़ी आईटी कंपनियां और होटलें तो बंद होने के कगार पर हैं|
इसी बीच नीति आयोग ने देश में बढ़ रहे जल सकंट पर एक चौंका देने वाला रिपोर्ट पेश किया है|
नीति आयोग के मुताबिक 2020 तक देश के 21 शहरों का भूमिगत जल समाप्त हो जाएगा…साथ ही नीति आयोग ने उन 21 शहरों के नाम भी जारी किए जो निम्न है-
नई दिल्ली,  गुरुग्राम,  अमृतसर,  जालंधर,  पटियाला,  मोहाली, लुधियाना,  यमुना नगर,  गाज़ियाबाद,  आगरा,  जयपुर,  रतलाम,  इंदौर,  गाँधीनगर,  अजमेर,  जोधपुर,  बिकानेर,  हैदराबाद,  वेल्लोर,  बेंगलुरु और चेन्नई|
जल संकट का दूसरा बड़ा कारण मानसून को भी कहा जा सकता है…देश के बड़े शहरों में से एक चेन्नई में Water Crisis पानी आपूर्ति करने वाले चार जलाशय लगभग सूख चुके हैं|
आपको बता दें की मानसून देश के केवल कुछ ही हिस्सों में पहुँचा है, जहाँ यह पहुँचा भी है उनमें से अधिकतर जगहों पर देरी हुई है और औसत से काफ़ी कम बारिश हुई है, अधिकतर जलाशय सूख चुके हैं|Read more

क्या मुस्लिम चरवाहे ने ढूढ़ा अमरनाथ की गुफा…


देवों के देव महादेव के बर्फानी अवतार के दर्शन के लिए पूरी दुनिया भर से श्रद्धालु हर साल अमरनाथ य़ात्रा के लिए भारत आते हैं…वर्ष 2019 में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से शुरु होकर 15 अगस्त तक चलेगी…ऐसे में हम आपको बाबा बर्फानी की पूरी कहानी बताने जा रहें है कि कैसे मिला बाबा का गुफा, कब से शुरु हुई यात्रा, क्या मुस्लिम व्यक्ति ने की थी गुफा की खोज, क्या है धार्मिक मान्यता…धार्मिक मान्यताओं के आधार पर कहा जाता है कि भगवान शिव ने माता पार्वती को इसे गुफा में बैठकर अमर होनें की कथा सुनाई थी…जिस नाम पर इस गुफा का नाम अमरनाथ रखा गया…

कहा जाता है कि सबसे पहले 16वीं शताब्दी में एक मुस्लिम चरवाहे ने बाबा बर्फानी के इस पवित्र गुफा को देखा था…जिसके बाद उसने ही सभी को इस पवित्र गुफा के बारे में बताया…जिसके बाद हिंदू समाज के लोगों ने इसे महादेव का प्रतीक मानकर इसकी यात्रा शुरु की थी…
इतना ही नहीं अमरनाथ गुफा की खोज की कहानी तो ओर भी दिलचस्प है…
कहा जाता है कि मुस्लिम चरवाहे को भेड़ चराते हुए एक साधू मिला…साधू ने उस चरवाहे को कोयलों से भरी एक बोरी दी… जब चरवाहे ने घर पहुंच कर बोरी खोली तो वह देख कर हैरान रह गया की वह बोरी सिर्फ सोने चांदी से भरी हुई थी…चरवाहे ने साधु को ढूंढने की कोशिश की पर वह कहीं नहीं मिला…
इसी दौरान साधु को ढूंढते हुए वह पवित्र गुफा के पास जा पहुंचा जहां उसने बर्फ से बने शिवलिंग को देखा…उसने इसकी सूचना लोगों को दी तब से लोग दूर-दराज से शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आने लगे….

एक ऐसा भी गांव जहां हर घर से बनते हैं DM , SDM



कहां है डीएम एसडीएम आईपीएस का गांव…क्यों हर घर से आते है लोग प्रशासनिक सेवा में

बचपन में आपने कभी ना कभी जरुर सुना होगा या फिर आप से कहा जाता होगा कि बेटा पढ़-लिख कर कलेक्टरबनना…अब आप समाचार में सुनतें ही होंगे देश की सबसे प्रतिष्ठित परिक्षा यूपीएससी में इस साल इस व्यक्ति ने टाँप किया…जहां डीएम एसडीम बनने के लिए कड़ी लगन के साथ मेहनत करना पड़ता है…तो वहीं एक ऐसा भी गांव है जहां हर घर से कोई ना कोई प्रशासनिक सेवा में है..माधोपट्टी यूपी के जौनपुर जिले का एक छोटा सा गांव है जो पुरे देश में अपने डीएम एसडीएम के पैदावार को लेकर मिसाल बना है…यहां के लगभग घरों से कोई ना कोई आईएस, आईपीएस, आईएफएस में पदस्थ है….
चौंका देने वाली बात तो यह है कि महज 4000 के आबादी वाले इस गांव ने 42 तो केवल आईएएस अधिकारी दिए है बाकि आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस में है…इतना ही नहीं इस गांव के बच्चों ने पूरी दुनिया में अपने गांव का नाम रौशन कर नासा से लेकर इसरो तक कई विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में काम किया है…. Read more

लीबिया ग्रह युद्ध : शरणार्थी केंद्र पर हवाई हमले में 40 लोगों की मौत, 80 घायल


यूएन समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार को ठहराया जिम्मेदार

लीबिया की राजधानी त्रिपौली के नजदीक शरणार्थी केंद्र पर हुए हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए| आपको बतां दे कि लीबिया इस वक्त गृह युद्ध की आग में बुरी तरह जल रहा है, आए दिन हमले की सूचना मिलती रहती है ऐसे में हमला किस ओर से हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है|
ऐसें में स्थानिय सरकार के प्रवक्ता मालेक मर्सेक ने कहा कि हमले में 40 लोगों की मौत हुई है जबकि 80 लोग घायल हो गए हैं, दरअसल त्रिपोली में यूएन समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार को जिम्मेदार ठहराया है और उसे ही इस हमले का अपराधी करार दिया है|
हमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि इस तरह के प्रवासी हमलें की रिपोर्ट बेहद चिंतित कर देने वाली होती है, साथ ही उन्होंने बताया की शिविर पूरी तरह नष्ट हो चुका है, हर तरफ लोगों के चीखने चिल्लाने का शोर है यह बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक आघात है|
आपको बता दे कि दशकों से अवैध रूप से इटली जाने वाले अफ्रीकी प्रवासी के लिए लीबिया मुख्य केंद्र बना हुआ है, यहां से लोग युद्ध से बचाव के लिए इटली पलायन करते हैं हालांकि इस प्रक्रिया में कई प्रवासियों को लीबिया की पुलिस गिरफ्तार भी कर लेती है|
साथ ही यूरोपियन यूनियन शुरु से ही इस तरह के पलायन का विरोध करता रहा है और अवैध अफ्रीकियों को अपने यहां नहीं आने देता है लीबिया में ऐसे दर्जनों अवैध प्रवासियों को कैद करके रखा गया है यूएन समर्थित सरकार का कहना है कि ये हमला लीबियन नेशनल आर्मी ने किया है| Read more

Tuesday, July 2, 2019

BIGG BOSS 13 : अभिनेत्री ज़रीन खान समेत करण पटेल भी हो सकते हैं घर में शामिल



Big boss 13  में बदल सकता है शो का फाँर्मेट

भारतीय टीवी पर सबसे प्रचलित टीवी शो big boss 13 इस बार भी टीवी पर धमाका करने वाला है…मीडिया जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री ज़रीन खान big boss के घर में शामिल होनें जा रही है…आपको बता दें कि करण पटेल, विवेक दहिया समेत नवजोत गुरुदत्ता के शामिल होने की खबरे भी सामने आ रही है…..
13वें सीजन में सलमान की फीस 
सूत्रों के मुताबिक सलमान इस साल अपनी फीस में बढ़ोतरी करके एक वीकेंड के 31 करोड़ ले रहें है..देश दुनिया में  उनकी जो लोकप्रियता है उसके आधार पर इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है..
कब दिखेगा टीवी पर सीजन 13
सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरु होने की खबरें है..
इस बार नया होगा घर का लोकेशन
मिली जानकारी के मुताबिक इस बार big boss के घर का सेट मुंबई के गोरेगांव में होने की खबर है आपको बता दें कि पिछले कई सालों से big boss का सेट लोनावला में बनाया जाता है…
सितारों के भी शामिल होने की खबर
मीडिया जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री ज़रीन खान big boss के घर में शामिल होनें जा रही है…आपको बता दें कि करण पटेल, विवेक दहिया समेत नवजोत गुरुदत्ता के शामिल होने की खबरे भी सामने आ रही है…..

कौन थी मोना लीज़ा? क्यों है ये दुनियां की सबसे महंगी पेंटिंग?



मोना लीज़ा की विवादित मुस्कान का सच

मोना लीज़ा एक ऐसा नाम जिसे आपने कभी ना कभी जरुर सुना होगा लेकिन इस नाम से जुड़ी खास जानकारी शायद आपको पता ना हों क्योंकि इसके विवादित जानकरी ने इस पेंटिंग को पूरी दुनिया में विख्यात कर रखा है| मोना लीज़ा पेंटिग दुनिया कि सबसे महंगी पेंटिग जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ है इसके साथ ही यह दुनिया कि सबसे विवादित पेंटिग है इसके कई अजीब तथ्य है जिनका पूरी तरह से अभी तक व्यख्या नहीं किया जा सका है|

आईए हम आपको बतातें है इस तस्वीर से जुड़ी सभी तथ्य!

आज से लगभग 500 साल पहले इटली के एक व्यापारी फ्रांसेस्को डेल ने उस समय के उभरते पेंटर लियोनार्डो डा विन्ची से अपनी पत्नी लीसा डेल जिओकोंडो की तस्वीर बनवाई थी|उस समय विन्ची ने इस पेंटिग का नाम जिओकोंडा रखा था लेकिन बदलते समय के साथ-साथ इसका नाम मोनालीजा में बदल दिया गया|
उस समय यह पेंटिंग सबसे पहले फ्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम ने खरीदी, और फ्रांस की क्रांति के बाद ये तस्वीर नेपोलियन के बैडरूम में सजाई गयी और कुछ समय बाद लूव्र के म्यूजियम में लगा दी गई | Read more

भारत में इस महीनें आ सकता है PUBG का Lite version, ऐसे करें प्री रजिस्टर ।


भारत में जल्द आ रहा है PUBG का lite version इन सभी PC में चलेगा Game, ऐसे करें गेम के लिए प्री – रजिस्टर।

दुनिया भर में खेले जाने वाले सबसे प्रचलित PUBG Game ने यह घोषणा की है कि GAME को जल्द ही भारत में लांच किया जाएगा. जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि  इस GAME  का एक हल्का संस्करण है जिसके लिए न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएं निम्न है-
OS – Windows 7, 8, 10, 64-bit
CPU – Core i3, 2.4GHz
RAM – 4GB
GPU – DirectX11 Intel HD Graphics 4000
HDD – 4GB
PUBG LITE के और बेहतर अनुभव के लिए सिस्टम आवश्यकताएं निम्न है-
OS – Windows 7,8,10, 64-bit
CPU – Core i5 2.8GHz
RAM – 8GB
CPU – DirectX11 NVIDIA Geforce GTX 660 or AMD Radeon HD 7870
HDD – 4GB Read more