यूएन समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार को ठहराया जिम्मेदार
लीबिया की राजधानी त्रिपौली के नजदीक शरणार्थी केंद्र पर हुए हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए| आपको बतां दे कि लीबिया इस वक्त गृह युद्ध की आग में बुरी तरह जल रहा है, आए दिन हमले की सूचना मिलती रहती है ऐसे में हमला किस ओर से हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है|
ऐसें में स्थानिय सरकार के प्रवक्ता मालेक मर्सेक ने कहा कि हमले में 40 लोगों की मौत हुई है जबकि 80 लोग घायल हो गए हैं, दरअसल त्रिपोली में यूएन समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार को जिम्मेदार ठहराया है और उसे ही इस हमले का अपराधी करार दिया है|
हमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि इस तरह के प्रवासी हमलें की रिपोर्ट बेहद चिंतित कर देने वाली होती है, साथ ही उन्होंने बताया की शिविर पूरी तरह नष्ट हो चुका है, हर तरफ लोगों के चीखने चिल्लाने का शोर है यह बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक आघात है|
आपको बता दे कि दशकों से अवैध रूप से इटली जाने वाले अफ्रीकी प्रवासी के लिए लीबिया मुख्य केंद्र बना हुआ है, यहां से लोग युद्ध से बचाव के लिए इटली पलायन करते हैं हालांकि इस प्रक्रिया में कई प्रवासियों को लीबिया की पुलिस गिरफ्तार भी कर लेती है|
साथ ही यूरोपियन यूनियन शुरु से ही इस तरह के पलायन का विरोध करता रहा है और अवैध अफ्रीकियों को अपने यहां नहीं आने देता है लीबिया में ऐसे दर्जनों अवैध प्रवासियों को कैद करके रखा गया है यूएन समर्थित सरकार का कहना है कि ये हमला लीबियन नेशनल आर्मी ने किया है| Read more

No comments:
Post a Comment