Showing posts with label cricket. Show all posts
Showing posts with label cricket. Show all posts

Monday, June 10, 2019

वेनेजुएला शासन से त्रस्त तीस हजार लोगों ने कोलंबिया में ली शरण

वेनेजुएला शासन से त्रस्त तीस हजार लोगों ने कोलंबिया में ली शरण
Noida News
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के शासन से त्रस्त तीस हजार लोगों ने शनिवार को पड़ोसी देश कोलंबिया में शरण ली। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार भुखमरी और जीवन की मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वेनेजुएला के चालीस लाख लोग पिछले चार सालों में देश छोड़ कर जा चुके हैं।
मदुरो प्रशासन ने गत फरवरी के बाद शनिवार को जैसे ही देश की सीमाएं खोली, वेनेजुएला निवासियों में देश छोड़ने के लिए भगदड़ मच गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेनेजुएला के लोग अपने घर के जरूरी सामान के साथ कोलंबिया बार्डर पर पहुंचे। कोलंबियाविदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार देर शाम तक 30 हजार लोग उनकी सीमाओं में आ चुके हैं।
मदुरो ने पिछले महीने बार्डर खोले जाने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला सीमा के साथ कोलम्बिया, ब्राज़ील और अरूबा द्वीप समूह लगते हैं। वेनेजुएला में जनवरी से ही संकट का दौर जारी है।
राष्ट्रीय असेंबली के स्पीकर जुआन गुइडो ने गत जनवरी में स्वयं को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर चुनाव कराए जाने के लिए जगह-जगह रैलियां की और जनमत तैयार करना शुरू कर दिया था। इसके बाद मिलिट्री की मदद से मदुरो प्रशासनने प्रदर्शनकारियों पर दमनकारी चक्र चलाया था।
हालांकि अमेरिका सहित 24 देश जुआन गुइडो का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं रूस, चीन और क्यूबा मदुरों के समर्थन में उतर आए हैं।

नहीं रहे सुप्रसिद्ध अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड, 81 वर्ष की उम्र में निधन

नहीं रहे सुप्रसिद्ध अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड, 81 वर्ष की उम्र में निधन
top story
जाने-माने कन्नड़ नाटककार, रंगकर्मी, एक्टर, निर्देशक और स्क्रीन राइटर गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। चार दशकों तक कर्नाड एक प्रमुख नाटककार थे, अक्सर समकालीन मुद्दों से निपटने के लिए इतिहास और पौराणिक कथाओं का उपयोग करते थे। उनके नाटकों का अंग्रेजी और कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
उनके न‍िधन की वजह मल्टीपल ऑर्गेन का फेल होना है। सोमवार को बेंगलुरु में गिरीश कर्नाड का निधन हुआ। कर्नाड लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। कर्नाड के निधन से साहित्य और सिनेमा जगत में शोक की लहर है।गिरीश कर्नाड बहुमुंखी प्रतिभा के धनी थे। 1960 के दशक में नाटकों के लेखन से कर्नाड को लोग पहचानने लगे। गिरीश कर्नाड को 1978 में आई फिल्म भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। गिरीश कर्नाड ऐसे अभिनेता हैं ज‍िन्होंने कमर्शियल स‍िनेमा के साथ समानांतर स‍िनेमा के ल‍िए भी सराहे गए।
उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। इन फिल्मफेयर पुरस्कार में से तीन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार- कन्नड़ और चौथे को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। गिरीश कर्नाड को 1998 में साह‍ित्य के प्रत‍िष्ठिथतज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आयी जादू का शंख थी। कर्नाड को सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था।

पश्चिम बंगाल में आज ‘काला दिवस’ मनाएगी BJP, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

पश्चिम बंगाल में आज ‘काला दिवस’ मनाएगी BJP, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Noida news
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जारी टकराव से राज्य में तनाव का माहौल है। इसी बीच बीजेपी ने सोमवार को बशीरहाट में 12 घंटे का बंद और पूरे बंगाल में काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। मामले में आज गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
उत्तर 24 परगना में शनिवार को हुई झड़प में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंतिम संस्कार को लेकर राज्य की पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच रविवार को टकराव हो गया।
बशीरहाट में रविवार को अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय ले जाए जा रहे शवों को पुलिस ने रोक लिया। इस बीच पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाकर बीजेपी ने सोमवार को बशीरहाट में 12 घंटे का बंद और पूरे बंगाल में ‘काला दिवस’ मनाने का ऐलान किया।राज्य में टीएमसी-बीजेपी की टक्कर के हिंसक रूप से लेने से राज्य में चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए गृह मंत्रालय ने रविवार को राज्य सरकार को अडवाइजरी जारी करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूर कदम उठाने को कहा है।
पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रटरी ने भी गृह मंत्रालय को खत लिखकर जानकारी दी है कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा है, ‘राज्य में चुनावों के बाद कुछ घटनाओं को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है लेकिन कानून लागू करने वाली अथॉरिटीज ने इन मामलों में बिना किसी देरी के उचित और कड़ी कार्रवाई की है।
पश्चिम बंगाल की सरकार के लिए जारी की गयी एडवाइजरी पर पश्चिम बंगाल सरकार के कड़ा रुख दिखाया है। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गयी एडवाइजरी के जवाब में पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी ने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिख कर दावा किया है कि राज्य में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
पत्र में कहा गया है किचुनाव के बाद पश्चिम बंगाल कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा की गई थी। इस तरह के मामलो में राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाही की।
पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी मलय कुमार ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में कहा कि नजात पुलिस स्टेशन और 24 परगना पुलिस स्टेशन में हिंसक घटनाएं हुई थीं। राज्य पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई भी जारी है।
उन्होंने लिखा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और इस प्रकार की घटनाओं के आधार पर राज्य में कानून व्यवस्था को असफल नहीं माना जा सकता।

कठुआ रेप-हत्या केस में 6 आरोपी दोषी करार, एक को किया गया बरी

कठुआ रेप-हत्या केस में 6 आरोपी दोषी करार, एक को किया गया बरी
noida news
पठानकोट की विशेष अदालत ने कठुआ रेप केस में 7 आरोपियों में से 6 को दोषी करार दिया है। एक आ’रोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया। आरोपियों में मास्टरमाइंड सांझी राम समेत प्रवेश कुमार, असिसटेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, 3 पुलिस वाले दीपक खजुरिया, तिलक राज और सुरेंद्र कुमार दोषी करार दिए गए हैं। एक आरोपी विशाल को बरी किया गया है।

आज 2 बजे कोर्ट इन दोषियों को सजा का ऐलान होगा। इस स्थिति को मद्देनजर रखते हुए अदालत और उसके आसपास कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये थे।
दायर हुआ था 15 पन्नों का आरोप पत्र
इस मामले में 15 पन्नों का आरोप पत्र दायर हुआ था। उस आरोप पत्र के अनुसार 10 जनवरी, 2018 को आठ साल की बच्ची को कठुआ जिले के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
करीब एक हफ्ते बाद 17 जनवरी को जंगल में उस बच्ची की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक़ बच्ची को कई दिनों तक ड्रग्स देकर बेहोश रखा गया फिर उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई थी।
मेडिकल रिपोर्ट में पता चला था कि बच्ची के साथ कई बार कई दिनों तक सामूहिक बलात्कार हुआ है और पत्थरों से मारकर उसकी हत्या की गई है। उसके बाद बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या पर देशभर में काफी बवाल मचा था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के क्रा’इम ब्रांच ने इस मामले में आठ लोगों की गिरफ़्तारी की जिसमें एक नाबालिग़ शख्स भी शामिल है। अप्रैल 2018 में क्राइम ब्रांच ने चार्ज शीट दायर की थी।
क्राइम ब्रांच ने की थी गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में ग्राम प्रधान सांजी राम, उसके बेटे विशाल, किशोर भतीजे तथा उसके दोस्त आनंद दत्ता को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों दीपक खजुरिया और सुरेंद्र वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया।
सांजी राम से कथित तौर पर चार लाख रुपये लेने और महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करने के मामले में हैड कांस्टेबल तिलक राज एवं एसआई आनंद दत्ता को भी गिरफ्तार किया गया।

नोएडा में बन रहा ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, हुए फेल तो नहीं बनेगा लाइसेंस

नोएडा में बन रहा ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, हुए फेल तो नहीं बनेगा लाइसेंस

नोएडा में प्रदेश का पहला ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनेगा। इस ट्रैक पर टेस्ट देने के बाद ही ड्राइविग लाइसेंस के लिए योग्य या अयोग्य माना जाएगा। इसके लिए यातायात नियम को ध्यान में रखकर वाहन चलाना आना चाहिए। उसके बाद ही लाइसेंस जारी हो सकेगा।
नोएडा सेक्टर-108 में तैयार ट्रैफिक पार्क में परिवहन विभाग के शिफ्ट होने के बाद इस ट्रैक को शुरू करने की तैयारी होगी। इसमें ऐसे ऑटोमेटिक सेंसर लगेंगे, जो कि वाहन चलाने के टेस्ट के दौरान आपका परिणाम बनाएंगे।
अगर आप यातायात नियम नहीं जानते या जानने के बाद भी आपने उल्लंघन किया तो डीएल नहीं मिल पाएगा। इस ट्रैक पर विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक सिग्नलों के अलावा अंडरपास, फ्लाइओवर, एलिवेटेड, पहाड़ी क्षेत्र व अन्य प्रकार की चुनौतियों की परीक्षा देने के लिए आपको तैयारी करके आना होगा।
एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग जुलाई में सेक्टर-108 में तैयार ट्रैफिक पार्क में शिफ्ट होने जा रहा है। इस ट्रैक पर ऑटोमॉनीटर लगे होंगे जो बताएंगे कि परीक्षा के दौरान आपने कितनी बार नियमों का उल्लंघन किया। इसके बाद आपको डीएल मिल सकता है। ये बताएगा कि यदि आपकी वाहन चलाने की क्षमता काफी खराब है तो प्रशिक्षण लेने की जरूरत है।
विदेशों की तर्ज पर नोएडा में भी इस ट्रैक के शुरू होने के बाद डीएल मिलने में इस्तेमाल किए जा रहे सारे जुगाड़ खत्म हो जाएंगे। अभी तो वाहन चलाने का टेस्ट सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। बिना टेस्ट के लोगों के डीएल दिए जाते हैं।

Sunday, June 9, 2019

युवराज सिंह ने आज बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते है संन्यास का ऐलान

युवराज सिंह ने आज बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते है संन्यास का ऐलानNoida News
विश्वकप 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे Yuvraj Singh ने आज 10 जून, सोमवार को मुंबई में मीडिया को बुलाया है। युवराज के इस कदम के बाद कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। युवराज शायद कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ऐलान उनके संन्यास से जुड़ा भी हो सकता है। सारी बातें मीडिया से बातचीत के बाद साफ हो जाएंगी। युवराज सिंह ने आईसीसी के विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
खबरों के मुताबिक Yuvraj Singh क्रिकेट से संन्यास के बारे में विचार कर रहे हैं। युवराज सिंह ने संन्यास लेकर हॉलैंड के यूरो टी20 स्लैम और कनाडा के जीटी20 में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। सूत्रों के मुताबिक युवराज सिंह इस बारे में बीसीसीआई से बात कर सकते हैं।
Noida News
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दुबई में टी10 लीग में हिस्सा लिया है। लोगों ने इससे तुलना करते हुए कहा कि जब ये खिलाड़ी संन्यास के बाद ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं तो युवराज सिंह क्यों नहीं। इस साल हुए आईपीएल में युवराज सिंह मुंबई इंडियन्स की ओर से खेले थे।
Noida Ne
मुंबई की ओर से उन्हें ज्यादा अवसर नहीं मिले थे। वहीं भारतीय टीम से भी अब मौके नहीं मिलते हैं। इसी सब के चलते हो सकता है Yuvraj Singh संन्यास पर विचार कर रहे हों।
Noida Ne
कुछ दिनों पहले इरफान पठान ने कैरेबियाई लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की थी जिस पर बीसीसीआई ने इंकार कर दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज मीडिया से Yuvraj Singh क्या बात करते हैं। और अगर आज वो संन्यास ले लेते हैं तो बीसीसीआई उन्हें विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देती है या नहीं।
Noida Ne