पश्चिम बंगाल में आज ‘काला दिवस’ मनाएगी BJP, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
![]() |
| Noida news |
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जारी टकराव से राज्य में तनाव का माहौल है। इसी बीच बीजेपी ने सोमवार को बशीरहाट में 12 घंटे का बंद और पूरे बंगाल में काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। मामले में आज गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
उत्तर 24 परगना में शनिवार को हुई झड़प में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंतिम संस्कार को लेकर राज्य की पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच रविवार को टकराव हो गया।
बशीरहाट में रविवार को अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय ले जाए जा रहे शवों को पुलिस ने रोक लिया। इस बीच पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाकर बीजेपी ने सोमवार को बशीरहाट में 12 घंटे का बंद और पूरे बंगाल में ‘काला दिवस’ मनाने का ऐलान किया।राज्य में टीएमसी-बीजेपी की टक्कर के हिंसक रूप से लेने से राज्य में चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए गृह मंत्रालय ने रविवार को राज्य सरकार को अडवाइजरी जारी करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूर कदम उठाने को कहा है।
पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रटरी ने भी गृह मंत्रालय को खत लिखकर जानकारी दी है कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा है, ‘राज्य में चुनावों के बाद कुछ घटनाओं को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है लेकिन कानून लागू करने वाली अथॉरिटीज ने इन मामलों में बिना किसी देरी के उचित और कड़ी कार्रवाई की है।
पश्चिम बंगाल की सरकार के लिए जारी की गयी एडवाइजरी पर पश्चिम बंगाल सरकार के कड़ा रुख दिखाया है। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गयी एडवाइजरी के जवाब में पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी ने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिख कर दावा किया है कि राज्य में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
पत्र में कहा गया है किचुनाव के बाद पश्चिम बंगाल कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा की गई थी। इस तरह के मामलो में राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाही की।
पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी मलय कुमार ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में कहा कि नजात पुलिस स्टेशन और 24 परगना पुलिस स्टेशन में हिंसक घटनाएं हुई थीं। राज्य पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई भी जारी है।
उन्होंने लिखा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और इस प्रकार की घटनाओं के आधार पर राज्य में कानून व्यवस्था को असफल नहीं माना जा सकता।

No comments:
Post a Comment