युवराज सिंह ने आज बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते है संन्यास का ऐलानNoida News
विश्वकप 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे Yuvraj Singh ने आज 10 जून, सोमवार को मुंबई में मीडिया को बुलाया है। युवराज के इस कदम के बाद कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। युवराज शायद कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ऐलान उनके संन्यास से जुड़ा भी हो सकता है। सारी बातें मीडिया से बातचीत के बाद साफ हो जाएंगी। युवराज सिंह ने आईसीसी के विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
खबरों के मुताबिक Yuvraj Singh क्रिकेट से संन्यास के बारे में विचार कर रहे हैं। युवराज सिंह ने संन्यास लेकर हॉलैंड के यूरो टी20 स्लैम और कनाडा के जीटी20 में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। सूत्रों के मुताबिक युवराज सिंह इस बारे में बीसीसीआई से बात कर सकते हैं।
![]() |
| Noida News |
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दुबई में टी10 लीग में हिस्सा लिया है। लोगों ने इससे तुलना करते हुए कहा कि जब ये खिलाड़ी संन्यास के बाद ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं तो युवराज सिंह क्यों नहीं। इस साल हुए आईपीएल में युवराज सिंह मुंबई इंडियन्स की ओर से खेले थे।
Noida Ne
मुंबई की ओर से उन्हें ज्यादा अवसर नहीं मिले थे। वहीं भारतीय टीम से भी अब मौके नहीं मिलते हैं। इसी सब के चलते हो सकता है Yuvraj Singh संन्यास पर विचार कर रहे हों।
Noida Ne
कुछ दिनों पहले इरफान पठान ने कैरेबियाई लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की थी जिस पर बीसीसीआई ने इंकार कर दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज मीडिया से Yuvraj Singh क्या बात करते हैं। और अगर आज वो संन्यास ले लेते हैं तो बीसीसीआई उन्हें विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देती है या नहीं।
Noida Ne

No comments:
Post a Comment