Sunday, July 14, 2019

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा, संकट में कांग्रेस पार्टी

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस पार्टी में चल रहे इस्तीफ का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है कांग्रेस पार्टी में ये सिलसिला तबसे शुरु हुआ जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया उसके बाद तो मानों कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा देने की होड़ सी लग गई
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है एक महीनें पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके विभाग में बदलाव किया था सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे कैप्टन ने लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव करते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन सिद्धू इससे नाराज थे और उन्होंने अभी तक ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यभार नहीं संभाला था ट्वीट कर सिद्धू ने लिखा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा 10 जून 2019 को प्रस्तुत कर दिया था|
नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपने त्‍यागपत्र की एक कॉपी ट्विटर पर जानकारी दी है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सिद्धू ने राहुल गांधी को अपना इस्‍तीफा 10 जून को सौंपा था लेकिन करीब एक महीने के बाद सिद्धू ने अपने इस्‍तीफे की बात जाहिर की है
ट्वीटर पर कुछ दिन पहले सिद्धू ने लिखा था कि उन्होनें  राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात की और उन्हें हालात से अवगत कराया.” उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें वे राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और अहमद पटेल के साथ खड़े  थे| Read more

बाढ़ से हाहाकार, बिहार के लिए काल बना बाढ़ 2100 से ज्यादा गांव पर संकट

बिहार के 6 जिलों में घुसा बाढ़ का पानी, लगातार बढ़ रही समस्या

बाढ़ ! भारत के लिए हर साल काल बनकर आता है और हजारों लोगों के जीवन को उजाड़ कर चला जाता है और ऐसे में भारत और राज्य सरकार बाढ़ को लेकर सिर्फ दावे करते नज़र आते है ऐसा हीं तबाही का मंजर इस बार बिहार में देखने को मिल रहा है जहां गरीबी पर बाढ़ की मार पड़ रही है और बिहार सरकार हमेशा की तरह तमाशा देख रही है या यूं कहें की बिहार सरकार बाढ़ के जाने का इंतजार कर रही है|
बिहार में बाढ़ को लेकर आज कुछ नहीं बदला अगर कुछ बदला है तो वो है मरने वालो के आंकड़े जो रह बार नए होते है और इसमें सरकार की भागीदारी सिर्फ सहायता राशि देनें की होती है उत्तर बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है बारिश के कारण आई बाढ़ ने जिन जिलों को प्रभावित किया है उनमें सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किसनगंज, मधुबनी सहित सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं. इसके कारण मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, सीतामढ़ी-रक्सौल, मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड पर रेलवे ट्रैक धंसने की वजह से ट्रेनों का परिचालन बाधित है. बाढ़ के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. अररिया में दो और मोतिहारी में एक बच्‍ची की डूबने से मौत हो गई
साध ही कुछ ऐसे भी जिलें है जो बाढ़ की चपेट में आने की कगार पर है  ऐसे में दरभंगा जिला पर भी बाढ़ का खतरामंडरा रहा है बागमती नदी के किनारे बने तटबंध में बड़ी दरार आ गई है जिससे लोगों में दहशत हैं.
ऐसे में पानी बढ़ते ही दरभंगा शहर भीषण बाढ़ की चपेट में आ सकता है. सरकारी तंत्र भी बांध में दरार की खबर मिलते ही एक्शन में आ गया है. यहां तक कि बांध पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. Read more

करतारपुर पर पाकिस्तान खेल रहा डबल गेम, कैसे करें पाकिस्तान का भरोसा ?

करतापुर कॉरिडोर पर भारत- पाकिस्तान के बीच चल रही है बैठक

अटारी वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्‍तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए पाकिस्‍तानी प्रतिनिधिमंडल अटारी बॉर्डर पहुंच गया है 20 सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल कर रहे हैं भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी सीमा पर पहुंच गए है इसका नेतृत्‍व संयुक्‍त सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एससीएल दास और विदेश मं‍त्रालय में संयुक्‍त सचिव दीपक मित्‍तल कर रहे हैं
आपको बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने की तारीख तय है. इसे 22 नवंबर को होने वाली गुरु नानक की 550वीं जयंती से पहले शुरू होना है लेकिन तैयारियां अभी भी जारी है भारत ने अपने हिस्से के काम को तेजी से निपटाया है, लेकिन पाकिस्तान लगातार पेच फंसा रहा है और ननकाना साहिब में पवित्र दर्शन की राह में रोड़े अटका रहा है|
उन्हीं बाधाओं को दूर करने के लिए दोनों देशों में आज फिर वाघा बॉर्डर पर बैठक हो रही है. लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान टालमटोल का रवैया अपनाता रहा है, वो समाधान की ओर जाता नहीं दिख रहा
ऐसे में भारत यह मांग कर रहा है कि करतारपुर में एक दिन में 5000 श्रद्धालुओं को दर्शन का मौका मिले लेकिन पाकिस्तान महज 700 श्रद्धालुओं के दर्शन पर ही अड़ा है भारत की मांग है कि करतापुर कॉरिडोर साल भर खुले और पाकिस्तान इसके लिए भी राजी नहीं है
साथ ही भारत चाहता है कि श्रद्धालुओं का कोई वीजा या शुल्क ना लगे लेकिन  पड़ोसी मुल्क इससे भी सहमत नहीं भारत चाहता है कि प्रवासी भारतीयों को भी मौका मिले, लेकिन पाकिस्तान सिर्फ भारतीय श्रद्धालुओं की जिद पर अड़ा है ऐसे में दो तरह की बात करने वाले पाकिस्तान की बातों पर भरोसा करना लगभग असंभव होता जा रहा है। Read more

Saturday, July 13, 2019

15-16 जुलाई अमेजॉन का प्राईम डे सेल, इन चीजों पर मिल रही है बंपर छूट

पहली बार अमेजॉन का प्राईम डे सेल दो दिनों के लिए, इन चीजों पर मिल रही भारी छूट

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन भारत में पहली बार 2 दिन के लिए प्राइम डे सेल ला रही है जो 15 जुलाई से शुरु होकर 16 जुलाई तक चलेगा प्राइम डे ​सेल में कई शानदार डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी  कंपनी सेल में टीवी, स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट देगी.
हर एक ग्राहक की नजर इस सेल पर टिकी हुई है. अमेजन प्राइम डे सेल 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है. ये सेल इसलिए भी खास है, क्योंकि ये पहली बार 48 घंटो तक चलेगी. इस सेल में वैसे तो बहुत सी चीजों पर डिस्काउंट मिलने वाला है, लेकिन कुछ होम अप्लायसेंस ऐसे भी हैं, जिनपर 50 परसेंट तक का भारी डिस्काउंट मिलने वाला है इन सभी डिवाइसेस में ऐमजॉन ऐलेक्सा इनेबल्ड है. जिसका मतलब ये है कि इन सभी को वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा. Read more

दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी के कटऑफ में ज़बरदस्त गिरावट

गणित के विषय में काफी आसनी से मिल सकता है आंबेडकर यूनिवर्सिटी में ऐडमिशन

दिल्ली की आंबेडकर यूनिवर्सिटी में शहर के स्टूडेंट्स को मैथमैटिक्स (ऑनर्स) में ऐडमिशन लेना अब आसान हो गया है क्योंकि यहां का कटऑफ 3.25 फीसदी गिर गया है। शुक्रवार को इसकी सेकंड लिस्ट जारी होने के बाद यह बात सामने आई। सिर्फ शहर के ही नहीं शहर के बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स को भी 2.5 फीसदी तक कटऑफ गिरने का फायदा मिला है। दूसरी लिस्ट स्टूडेंट्स को राहत देने वाली है क्योंकि पहली लिस्ट का कटऑफ काफी हाई था।
कटऑफ नीचे जाने पर आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली ने बताया, हम सिर्फ चैंपियन्स की यूनिवर्सिटी नहीं हैं बल्कि सबको लेकर चलना चाहते हैं। हालांकि सॉइकॉलजी ऑनर्स का कटऑफ अभी भी दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए 96.5 फीसदी है और बाहरी स्टूडेंट्स के लिए 97.75 फीसदी है।
दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए बीए सस्टेनेबल अर्बनिज्म में सबसे ज्यादा 6 फीसदी गिरावट देखी गई, इसका कटऑफ अब 79.5 फीसदी हो गया है। यहां तक कि ग्लोबल स्टडी कोर्स में 5 फीसदी गिरावट देखी गई। इसी तरह लॉ कोर्स का कटऑफ भी 4 फीसदी गिरा है। Read more

दिल्ली के सीएम पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में मची होड़!

अरविंद केजरीवाल ने बिजली हाफ पानी माफ से आगे बढ़कर अब मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं को मुफ्त में यात्रा करवाने की घोषणा भी कर दी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं जिसको को देखते हुए आम आदमी पार्टी भी रोज नया ऐलान करती है, लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा के हौसले सातवें आसमान पर हैं, 8 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी हुई|
पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा थी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में डॉक्टर हर्षवर्धन भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मंत्री बन जाएंगे तो दावेदारों की संख्या घट जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी ना होने की वजह से विधानसभा में नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की दावेदारी बनी हुई है|
बिल्कुल साफ है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी केंद्र सरकार में कृषि विभाग में राज्य मंत्री बनने की बजाय दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना ज्यादा पसंद करेंगे! लेकिन इस सूची में उन्हीं का नाम शामिल नहीं है उनसे अलग भी प्रभारी श्याम जाजू समेत कई और नाम है, लेकिन यह निर्णय तो भारतीय जनता पार्टी को ही करना पड़ेगा, उम्मीद है भारतीय जनता पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव जैसी गलती नहीं करेगी जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए किरण बेदी को चुन लिया था, ऐसे में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी सीएम उम्मीदवार किसको खड़ा करती है. Read more

गोवा में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस विधायकों को मिलेगी जगह

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विधायकों को मिलेगी मंत्रीमंडल में जगह

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए बागी विधायकों को आज गोवा सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है या यूं कहें की आज मंत्रीमंडल का विस्तार होना है आज दोपहर 3 बजे शपथग्रहण समारोह राजभवन में होगा बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस के तीन असंतुष्ट विधायकों समेत 4 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जीएफपी के तीन विधायकों और निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे से कैबिनेट से इस्तीफा देने को कहा है.
सूत्रों के हवाले मुताबिक, वर्तमान डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो, चंद्रकांत कवलेकर, बाबूश मोन्सेरात और फिलिप नेरी रॉड्रिग्स को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी चंद्रकांत कवलेकर को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के सभी तीन मंत्रियों और निर्दलीय विधायक और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे को मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा. जीएफपी के तीन मंत्रियों में उसके अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, विनोद पालेकर और जयेश सालगांवकर शामिल है
आपके बता दें कि बीजेपी का संख्या बल अब 17 से 27 हो गया है. अभी उनको गोवा फॉरवर्ड और निर्दलीय विधायक की जरूरत नहीं है. जबकि एक अन्य निर्दलीय विधायक गोविंद गावडे को मंत्रिमंडल से निकाला नहीं जाएगा. 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में अब बीजेपी के 27, कांग्रेस के 5, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3, मगो पार्टी का 1, निर्दलीय 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस का 1 विधायक है. Read more