Thursday, June 27, 2019

इन जेलों में पैसे देकर जाने को तैयार लोग


जेल का नाम सुनते ही लोगों का चेहरा पीला पड़ जाता है। लोग जेल के नाम से पूरी तरह डर जाते हैं।

जेल का नाम सुनते ही लोगों का चेहरा पीला पड़ जाता है। लोग जेल के नाम से पूरी तरह डर जाते हैं। क्योंकि ऐसी जगह कोई नहीं जाना चाहता जहां पर मोटे लोहे के दरवाजे हो अंधेरी काल कोठरी हो और साथ ही किसी गुनाह का बोझ हो। लेकिन आज हम आपको ऐसी जेलो के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग अपने शौक के लिए जेल जाना चाहते हैं। इतना ही नहीं यहां जाने के लिए पैसे भी देने को तैयार हैं। 
बता दें कि ये जेल तेलांगाना जिले के मेढक की 125 साल पुरानी जेल है। इस जेल में लंबे-लंबे गलियारे डरावनी काल कोठरियां और पुलिस का कड़ा पहरा है। लेकिन इसके बावाजूद भी ये जेल लोगों के लिए पिकनिक मनाने का पर्यटन का केंद्र है। लेकिन इस जेल में जाने के बाद जेल जैसा अनुभव जरूर होता है। 
इस जेल में लोग आते तो अपनी मर्जी से हैं लेकिन यहां से वापस जाना जेल प्रशासन की मर्जी से होता है। क्योंकि जेल में पुलिस उनसे हर वो काम कराती है जो एक कैदी को करना पड़ता है। बता दें कि इस जेल को 1796 में निजाम शासनकाल में बनवाया गया था। कभी इस जेल की गिनती दुनिया के सबसे खौफनाक जेलों में की जाती थी। लेकिन आज ये जेल विश्व की पहली ऐसी जेल है जहां लोग टिकट लेकर आते हैं। इस जेल का टिकट पूरे 500 रूपये का मिलता है। Read more

भारत द्वारा एस-400 खरीदने की डील फाइनल होने से बौखलाया अमरीका


भारत द्वारा रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 खरीदने की डील फाइनल होने के बाद चिल्ला रहे अमेरिका को भारत ने दो टूक जवाब दिया है. भारत ने अमेरिका को सफा कर दिया है कि भारत सरकार वही करेगी जो उसको उचित लगेगा क्योंकि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को भारत ने दो टूक बता दिया है राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में इंडिया वही करेगा जो राष्ट्रहित में होगा.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक पोम्पियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत के रूख से अमेरिका को साफ-साफ कहा कि ‘ . हम वही करेंगे जो हमारे राष्ट्रीय हित में है और उस रणनीतिक साझेदारी का एक हिस्सा प्रत्येक देश की क्षमता और दूसरे के राष्ट्रीय हित का सम्मान करना है. भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद रहा है और अमेरिका चाहता है कि भारत ये डील रद्द करे तथा अमेरिका से ये मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदे ले लेकिन अब भारत ने यह साफ़ कर कर दिया है कि वह रूस के साथ इस सौदा को किसी भी कीमत पर रद्द नहीं करेगा क्योंकि रूस के साथ भारत के हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं. Read more

भारत की पूरी तैयारी, वेस्टइंडीज की अगली बारी


भारत का विश्व कप में अब तक का सफर सुहाना रहा है। बावजूद इसके टीम इंडिया जब गुरूवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी तो उसके दिमाग में अफगानिस्तान के खिलाफ चरमाराए टॉप आर्डर के बाद मध्यक्रम की विफलता का भूत जरूर मंडराएगा। 
कहने का मतलब यह है कि टॉप ऑर्डर जब चला तो मध्यक्रम ने भी योगदान दिया, लेकिन जब टॉप आर्डर विफल रहा तो मध्यक्रम अपनी जिम्मेदारी को सही तरह से नहीं निभा पाया। इशारा साफ तौर पर महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर है। 52 गेंद में 28 रन की पारी के बाद महान सचिन तेंदुलकर भी उनकी आलोचना को मजबूर हो गए। देखने वाली बात यह होगी कि टीम मैनेजमेंट मध्यक्रम को लेकर क्या परिवर्तन करता है। एक बात तय है यहां वेस्टइंडीज हारा तो वह खिताब की दौड़ से बाहर हो जाएगा।
धोनी ने अब तक विश्व कप में 34(46), 27(14), 1(2), 28(52) की पारियां खेली हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी धीमी बल्लेबाजी ने टीम इंडिया की मुश्किलों को बढ़ा दिया। विश्व विजेता बनने की राह में आगे के मुकाबलों में इस तरह का जोखिम नहीं लिया जा सकता है। समस्या नंबर चार से शुरू होती है। विजय शंकर पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ इस नंबर पर खेले। उन्होंने भी 41 गेंद में 29 रन बनाए। उनके बाद आए धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने टीम पर दबाव बना दिया। देखने वाली बात यह होगी  वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉप आर्डर के विफल रहने पर केदार जाधव को धोनी से ऊपर लाया जाता है या नहीं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक आठ मुकाबले
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक विश्व कप में आठ मुकाबले हो चुके हैं। इनमें पांच में भारत को सफलता मिली है। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज ने अंतिम बार विश्व कप में भारत को 1992 में हराया था। तब से भारत 1996, 2011, 2015 में वेस्टइंडीज से खेला है और सभी में जीत हासिल की है।
भारत के लिए ओल्ड ट्रेफर्ड है बेहद खास
भारत के लिए ओल्ड ट्रेफर्ड बेहद खास है। यह वही मैदान है जिस पर 1983 के विश्व कप का भारत ने पहला मैच खेला था और इस मुकाबले में क्लाइव लॉयड की बेहद मजबूत वेस्टइंडीज को 34 रनों से पटखनी दी थी। इस जीत की पटकथा यशपाल शर्मा की 89 रनों की पारी ने लिखी थी। इसी मैदान पर भारत ने हाल ही में पाकिस्तान को भी हराया है। Read more

गांधी परिवार के दामाद ने घोटालों की लगाई हेटरिक, कांग्रेस का मिला इस तरह जबरदस्त समर्थन!



यूं तो रॉबर्ट वाड्रा के सिर पर कई भ्रष्‍टाचार के मामले दर्ज हैं और इन मामलों की जांच यूपीए के दौर में ही शुरू हो गई थी।

यूं तो रॉबर्ट वाड्रा के सिर पर कई भ्रष्‍टाचार के मामले दर्ज हैं और इन मामलों की जांच यूपीए के दौर में ही शुरू हो गई थी। जिसको साल 2014 में मुद्दा बना कर एनडीए 2014 का चुनाव जीत गई थी। लेकिन 2019 पास आते- आते बीजेपी ने कांग्रेस को रॉबर्ट वाड्रा के आरोपों में इस कदर उलझा दिया कि पहले वाड्रा पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापे तेज हो गए। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती गई। 
मनी लॉन्डरिंग मामला
बता दें कि 2019 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने हाल ही में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था और इस बात को भी वाड्रा के साथ ही जोड़ा गया कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने इसलिए महासचिव बनाया ताकि इससे रॉबर्ट वाड्रा को फायदा मिल सके। दूसरी ओर रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच तेज हो गई थी। मनी लॉन्डरिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से 5 घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उनसे ईडी ने करीब 40 सवाल पूछे थे। यहां एक बात बेहद अहम ये है कि खुद प्रियंका गांधी ही उन्हें ईडी के दफ्तर तक छोड़ने गई थीं और मीडिया से कहा कि वह रॉबर्ट वाड्रा के साथ हैं।
वहीं एक ओर रॉबर्ट वाड्रा को पूरे गांधी परिवार का साथ है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी इस मौके को भुनाने में लगी हुई है। रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों के चलते उनके साथ-साथ पूरी कांग्रेस को लपेटे में लिया जा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने तो ये भी पूछ लिया है कि आखिर एक ‘रोड-पति’ करोड़पति कैसे बन गया? रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों के चलते बीजेपी और कांग्रेस में सियासी बयानबाजी खूब हुई। आइए जानते हैं किन आरोपों के चलते रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है।
बीकानेर लैंड डील मामला
सितंबर 2015 में ईडी ने मनी लॉन्डरिंग केस दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि रॉबर्ट वाड्रा की बीकानेर के कोलायत में स्थित स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी कंपनी ने उस जमीन का अधिग्रहण किया है जो गरीब गांव वालों के लिए थी। रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 69.55 हेक्टेयर की इस जमीन को काफी सस्ते में खरीदा और करीब 7 गुना फायदे के साथ 5.15 करोड़ रुपए में Allegenery Finlease कंपनी को बेच दिया। ईडी की जांच के अनुसार Allegenery Finlease कंपनी भी फर्जी कंपनी पाई गई है, जिसका ना तो कोई बिजनेस है ना ही शेयरहोल्डर्स हैं। Read more

Wednesday, June 26, 2019

हरियाणा के कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या, अज्ञात लोगों ने सीने में दागी 10 गोलियां


हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी को गुरूवार को फरीदाबाद में गोली मार दी गई है।

हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी को गुरूवार को फरीदाबाद में गोली मार दी गई है। चौधरी को उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। खबरों के मुताबिक विकास चौधरी जिम से बाहर आकर जैसे ही अपनी कार में बैठे उन पर  अज्ञात लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया।
विकास चौधरी जब अपनी कार के अंदर बैठे थे तो अज्ञात लोगों ने उन पर लगभग 8-10 राउंड फायर किए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई। कांग्रेस नेता विकास चौधरी पर गोलियां चलाने वाले लोगों की पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा, “यहां जंगल राज है, कानून का कोई डर नहीं है। कल ही इस तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली एक महिला को चाकू मार दिया गया था। इसकी जांच होनी चाहिए। Read more

जी-20 सम्मेलन: जापान के ओसाका पहुंचे पीएम मोदी, ऐसे हुआ जोरदार स्वागत



जी-20 सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के ओसाका पहुंच गए हैं।

ओसाका। जी-20 सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के ओसाका पहुंच गए हैं। इससे पहले ओसाका एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां खड़े बच्चों से भी मुलाकात की। 
बता दें कि पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को लेकर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी जापान के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा ब्रिक्स देशों के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक भी होनी तय है।
जापान के दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके एजेंडे में महिला सशक्तीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आतंकवाद से लड़ेने की चुनौतियों जैसे अहम मुद्दे ज्यादा होंगे। जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ओसाका के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर एक ट्वीट किया। ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ बात करने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर बहुत अधिक शुल्क लगा रहा है, अभी हाल ही में शुल्क में और वृद्धि की गई है। यह अस्वीकार्य है और शुल्क को वापस लेना चाहिए। Read more

इस कारण ब्रिटेन की महिलाएं नहीं करेंगी बच्चे पैदा



ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले एक ग्रुप का कहना है वो बच्चा पैदा नहीं करेंगी।

लंदन. ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले एक ग्रुप का कहना है कि उन्होंने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया है। इसमें शामिल महिलाओं ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्हें दुनिया में सूखे, अकाल, बाढ़ और ग्लोबल वार्मिंग का डर है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गुणवता बेहतर करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। दन में रहने वाली 33 साल की ब्लाइथे पेपीनो संगीतकार हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण बच्चे पैदा नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बच्चा चाहती हूं। मैं अपने पार्टनर के साथ एक परिवार चाहती हूं। लेकिन, यह दुनिया बच्चों के रहने लायक नहीं है।’’
पोपीनो ने 2018 के अंत में ‘बर्थस्ट्राइक’ ग्रुप का गठन किया था। अब तक इस संगठन से 330 लोग जुड़ चुके हैं। इसमें 80% महिलाएं हैं। पेपीनो का कहना है कि उन्होंने यह फैसला यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज की चेतावनी के बाद लिया। इसमें कहा गया था कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए 11 साल बचे हैं।
हाल ही में ग्रुप से जुड़े 29 साल के कोड़ी हैरिसन ने कहा कि आप किसी और के जीवन के साथ खिलावाड़ नहीं कर सकते। अगर चीजें ठीक नहीं होती हैं, तो मनुष्य अच्छा जीवन नहीं बिता सकता है। एक अन्य सदस्य लोरी डे ने कहा कि जब जलवायु परिवर्तन होता है तो कई चीजें बदलती हैं। इससे खाद्य उत्पादन, संसाधन प्रभावित होंगे और युद्ध की स्थिति बनेगी। Read more