Saturday, June 15, 2019

अपराधी खुद पहुँचा पुलिस थाने, अपने खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने



दो भाइयों के बीच मामूली विवाद के चलते रिश्तों का कत्ल

छत्तीसगढ़ में रिश्तों पर गुस्सा हावी होने जैसा मामला सामने आया है| दो भाइयों के बीच मामूली विवाद के चलते रिश्तों का कत्ल होने की खबर है| जहां मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया| जिसके चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गला घोंटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया, और उसके बाद बड़े भाई की हत्या के आरोप में आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसर्मपण कर दिया| पुलिस ने आरोपी का खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. दिल दहला देने वाली यह वारदात भिलाई के चरोदा की है|
जहां पंचशील नगर का रहने वाला वासु रायपुर में काम करता है| काम की वजह से वह आए दिन देर से घर आता है| बीते रात वो देर से लौटकर घर आया, इसके बाद वह अपने कमरे में गया और कमरा अंदर से बंद कर लिया| थोड़ी देर बाद उसका का बड़ा भाई शेषु उसे देर से घर आने के लिए डांटने लगा| उसने कमरे का दरवाजा भी खटखटाया, वासु ने कमरे का दरवाजा खोला और बाहर आकर अपने बड़े भाई से झगड़ा करने लगा| दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई, कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट होने लगी|
इसी दौरान छोटे भाई (वासु) ने अपने बड़े भाई के गले में एक जींस लपेट दी और उसे कस दिया, जिसकी वजह से उसके बड़े भाई का दम घुट गया और वहीं उसकी मौत हो गई| जब आरोपी ने देखा कि उसका भाई मर चुका है, तो उसे पछतावा हुआ और वह खुद थाने में जा पहुंचा| उसने पुलिस को सारी कहानी बताई और अपना गुनाह कबूल कर लिया, तो वहीं पुलिस ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| मृकत के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, तो वहीं अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

No comments:

Post a Comment