Saturday, June 29, 2019

अमेरिका की एक और सख्ती, ईरान से तेल खरीदने वाले हर देश पर लगेगा प्रतिबंध



ईरान में अमेरिका के विशेष राजदूत ब्रायन हुक ने शुक्रवार को कहा कि जो भी देश ईरान से कच्चा तेल आयात करेगा…

लंदन. ईरान में अमेरिका के विशेष राजदूत ब्रायन हुक ने शुक्रवार को कहा कि जो भी देश ईरान से कच्चा तेल आयात करेगा, उस पर हम प्रतिबंध लगाएंगे। फिलहाल इस मामले में किसी को भी कोई छूट नहीं दी जाएगी। रशिया टुडे ने हुक के हवाले से बताया कि वॉशिंगटन ने सोमवार को ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए थे। ट्रम्प प्रशासन ने कहा था कि जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
हुक ने कहा- ईरान से कच्चा तेल आयात करने वाले हर देश पर हम प्रतिबंध लगाएंगे। फिलहाल एशिया में किसी भी देश को ईरान से कच्चे तेल आयात करने के मामले में छूट नहीं दी गई है।
दरअसल यह बयान ट्रम्प के उस फैसले के बाद आया है जिसमें प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई थी। इससे पहले कुछ देशों को ईरान से कच्चा तेल आयात करने के लिए छूट मिली हुई थी।  Read more

No comments:

Post a Comment