Wednesday, June 19, 2019

इंडोनेशिया: क्षमता से अधिक भरी नाव डूबी, कम से कम 17 की मौत



ये लोग ईद मनाने के लिए अपने गृह शहर गये थे।

जकार्ता – इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर क्षमता से अधिक भरी नाव डूब गई। जिसमें कम से 17 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। ये लोग ईद मनाने के लिए अपने गृह शहर गये थे। और लोग ईद मनाकर घर वापस लौटते समय हादसा हुआ। पूर्वी जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रैंस बारुंग मंगेरा ने बताया कि अरीम जया मदुरा द्वीप पर रास गांव से नजदीकी कलिआंगेत जा रही थी, लेकिन सोमवार को एक तीन फुट ऊंची लहर की वजह से डूब गई।
लकड़ी की नाव में 60 लोग सवार थे जबकि इसकी क्षमता केवल 30 लोगों के लिए थी। मंगेरा ने बताया कि खोज टीमों और स्थानीय मछुआरों ने 39 लोगों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मौसम में सुधार होने के बाद और नावों को खोज अभियान में लगाया गया। और चार बच्चों समेत कम से कम 17 शवों को बरामद किया गया। और अन्य लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment