Sunday, June 30, 2019

क्लीनिक में इलाज के बहाने अश्लील वीडियो बनाते थे बीएएमएस डॉक्टर पिता-पुत्र


डॉक्टर्स एक ऐसा प्रोफेशनल है, जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।

डॉक्टर्स एक ऐसा प्रोफेशनल है, जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन आज कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने फायदे के लिए इस महान प्रोफेशन का गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसी ही एक खबर वडोदरा से आ रही है, जिसमें डॉक्टर अपनी महिला पेसेंट्स को अपनी हवस का शिकार बनाता था और उसका बेटा इसमें उसका साथ देता था।
दरअसल, गुजरात के वडोदरा में एक ऐसे बाप- बेटे की जोड़ी है, जिसने कई महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण कर किया। पाटण जिले के समी की इस घटना में पिता महेंद्र मोदी बीएएमएस डॉक्टर है, जबकि बेटे किशन मोदी के पास आईटीआई में पढ़ चुका है। दोनों पिता-पुत्र अपने क्लिनिक में इलाज के लिए आने वाही ,महिलाओं का इलाज के बहाने से अश्लील वीडियो बनाते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस घटना की पूरी जानकारी तब सामने आयी, जब महिलाओं के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते डॉक्टर का वीडियो वायरल हो गया। इसके साथ ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसका विरोध करते हुए। क्लिनिक के बाहर हंगामा किया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ितों का बयान ले कर शिकायत दर्ज कर ली है। अब जांच चल रही है। Read more

No comments:

Post a Comment