Sunday, June 23, 2019

छह दिन तक बंधक बना कर 16 साल की लड़की से 6 लोगों ने किया गैंग रेप/noidanews



आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल इलाके में एक 16 साल की लड़की को बंधक बना कर छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल इलाके में एक 16 साल की लड़की को बंधक बना कर छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मामले के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार लड़कों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग का छात्र बताए जा रहे है। आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार रात को हुई जब पीड़ित को ओंगोल बस स्टैंड में आरोपियों ने डंप किया। पीड़िता ने अपनी आपबीती एक होमगार्ड को सुनाई, जिसने सबसे पहले उसे देखा और उसे छुड़ाने के लिए टीम को बुलाया।
लड़की गुंटूर जिले के नलापडु की मूल निवासी थी। अस्पताल कि रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक, प्रकाशम जिले के सिद्दार्थ कौशल का कहना है कि। पीड़िता की मुलाकात विजयवाड़ा अस्पताल में अम्मिसेट्टी रामू नाम के एक लड़के से हुई। अस्पताल में उसके बिमार दादा का इलाज चल रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात रामू से हुई थी। वहीं दूसरा आरोपी ओनले से एक कार चालक बताया जा रहा है। दोनों ने जाने से पहले फोन नंबर का आदान-प्रदान किया।
पुलिस के मुताबिक, लड़की गुंटूर वापस जाने के बाद कार चालक रामू से बात करने लगी। लेकिन उसकी माँ ने उसे उस लड़के से बात करने के लिए डांटा। लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने 16 जून को रामू से मिलने के लिए अपना घर छोड़ दिया था क्योंकि उसकी मां ने उस आदमी से बात करने के लिए उसे डांटा था। लड़की ने कहा कि रामू ने ओंगोले बस स्टैंड पर फोन करने के बाद भी नहीं पहुंचा।
जैसे ही लड़की बस स्टैंड पर इंतजार करने लगी, उसके फोन की बैटरी खत्म होने लगी और वह अपने फोन की बैटरी को रिचार्ज करवाने के लिए पास की दुकान में चली गई। दुकान के आदमी ने लड़की की स्थिति का फायदा उठाया और उसे बताया कि वह रामू को जानता है और उसे बताया कि वह रात में उसके पास कमरे में रह सकती है। Read more

No comments:

Post a Comment