Sunday, June 30, 2019

जम्मू कश्मीर: बडगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर



जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जम्‍मू। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने चदूरा इलाके में दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। अभी तक एक आतंकी मार गिराया गया है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। बड़गाम जिले में कल यानी शुक्रवार को भी आंतकियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी मार गिराया गया था। मारे गए आतंकी जरार पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़ा था। मारे गए आतंकी के पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था। 
बडगाम के कन्नीपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान शब्बीर अहमद के रूप में हुई जबकि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला बताया जाता है। जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। इससे पहले जम्मू कश्मीर के त्राल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
 जिसमें एक आतंकी मार गिराया गया था। त्राल एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी की पहचान शब्बीर अहमद मलिक के रूप में हुई। आतंकी शब्बीर अहमद मलिक त्राल के नागबाल का रहने वाला था। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और बाद में वह जाकिर मूसा के आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। शब्बीर अहमद मलिक अंसार गजवात उल हिंद से जुड़ा था। Read more

No comments:

Post a Comment