Saturday, June 22, 2019

मोगैंबो को गूगल ने डूडल बनाकर किया जन्म दिन पर याद, ऐसे बने थे यादगार विलेन



भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार अभिनेता अमरीश पुरी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को गूगल ने याद किया।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार अभिनेता अमरीश पुरी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को गूगल ने विशेष डूडल बनाकर उन्हें याद किया। गूगल ने अपने डूडल में अमरीश पुरी का मुस्कुराता हुआ एक स्केच बनाया है। हिंदी फिल्मों के सबसे यादगार विलेन अमरीश पुरी का आज 87वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने अमरेशपुरी को सम्मान देते हुए उनका डूडल बनाया और उनको याद किया।
बता दें कि सिनेमा और रंगमंच पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ था। फिल्मों के प्रति उनका शुरू से ही झुकाव रहा था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में अधिकतर नेगेटिव किरदार ही निभाए जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। Read more

No comments:

Post a Comment