मोदी कैबिनेट में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजनाथ सिंह कल (सोमवार) दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध-क्षेत्र सियाचिन जाएंगे और सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और रक्षा मंत्रालय के बाकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सियाचिन बॉर्डर भारत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी सीमा पाकिस्तान से मिलती है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोदी सरकार के राजनाथ सिंह थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ सोमवार (3 जून) को सियाचिन पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह वहां सुरक्षा की स्थिति का मुआयना करेंगे/
सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक बर्फीला क्षेत्र है। यह विश्व का सबसे बड़ा और ऊंचा युद्ध क्षेत्र है और सर्दी के दिनों में यहां पारा गिरकर माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री का जिम्मा संभालने वाले राजनाथ सिंह को दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय मिला है। शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद से ही राजनाथ सिंह एक्शन में नजर आ रहे हैं। Read more

No comments:
Post a Comment