Saturday, June 8, 2019

गोवा एयरपोर्ट पर मिग 29 के विमान में आग लगने से रोकी गई उड़ाने


गोवा एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर को आग की घटना सामने आई है।

नई दिल्‍ली : गोवा एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर को आग की घटना सामने आई है। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद नौसेना के मिग 29के विमान का ड्रॉप टैंक अचानक नीचे गिर गया। इससे एयरपोर्ट पर आग लग गईय़ आग की घटना के बाद एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर गोवा एयरपोर्ट पर आने और वहां से जाने वाली फ्लाइटों पर पड़ा है। इनकी उड़ानों को रोक दिया गया है।
बता दें कि भारतीय नौसेना के प्रवक्‍ता के अनुसार इस घटना के बाद गोवा एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन को सुचारू करने के लिए पूरी कोशिश हो रही है। नौसेना का मिग 29के विमान हालांकि पूरी तरह से सुरक्षित है। बता दें कि विमानों के बाहरी हिस्‍से में लगे फ्यूल टैंक को ड्रॉप टैंक कहते हैं. इसमें अतिरिक्‍त ईंधन भरा होता है।
वहीं बताया जा रहा है कि मिग 29K विमान टेक ऑफ करते समय तकनीकी कारणों से ड्रॉप टैंक गिराना पड़ा। ड्रॉप टैंक के गिरते ही आग लग गई और सुरक्षा के मद्देनजर विमानों का आवागमन रोक दिया गया। नौसेना के प्रवक्ता का कहना है कि विमानों की आवाजाही शुरू कराने के लिए हर स्तर से प्रयास हो रहे हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। लड़ाकू विमानों में तेल ढोने की एक क्षमता तय होती है। इससे अतिरिक्त तेल ढोने के लिए अलग से तेल टैंक जोड़े जाते हैं, जिन्हें ड्रॉप टैंक कहा जाता है। अतिरिक्त तेल ढोने से विमान की उड़ान क्षमता बढ़ जाती है।

No comments:

Post a Comment