भारत एक ऐसा देश है जहाँ कई अद्भुत और रहस्यमय मंदिर मौजूद है। जिनकी ऐसी दिलचस्प कहानियां है जिन पर विश्वास करना भी मुमकिन नहीं हो पाता है। भारत के मंदिर जो अपनी खासियतों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है भगवान शिव जी का। जिससे जुड़े हुए कई चमत्कारों के बारे में सुना होगा। शिव जी के चमत्कार से जुड़ा एक मंदिर गुजरात में भी है। आइए उसके बारे में आपको बताते हैं।
भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर गुजरात के कैम्बे तट पर है। यह चमत्कारी मंदिर दिन में दो बार (सुबह और शाम) समुद्र में डूब जाता है और फिर प्रकट हो जाता है। यह मंदिर स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। ओझल होने के कुछ समय बाद ही ये मंदिर अपने स्थान पर नजर आने लगता है। इस गायब होने वाले मंदिर को देखने लोग दूर-दूर से पंहुचते हैं।
यह मंदिर समुद्र की लहरों में अपने आप ही गायब हो जाता है और कुछ देर बाद फिर से बाहर निकल आता है। ऐसा दिन में सिर्फ दो बार ही होता है।
यह मंदिर समुद्र के जिस किनारे पर है उसमें दो बार ज्वार-भाटा आता है। इस वजह से समुद्र का पानी मंदिर में आकर शिवलिंग का दो बार अभिषेक कर वापस लौट जाता है। इस दौरान बरसों से रोजाना शिवलिंग ज्वार के समय जलमग्न हो जाता है। उस दौरान इस मंदिर तक कोई व्यक्ति नहीं पहुंच सकता। इस वजह से वहां पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होती है।

No comments:
Post a Comment