दुनियाभर में अनेकों ऐसी जगह हैं जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। इनमे से कई जगहों के रहस्यों को वैज्ञानिक आज तक जरा भी सुलझा नहीं पाये है जबकि कई जगहों के रहस्यों को आंशिक रूप से सुलझा सके है हालांकि अंतिम नतीजे पर पहुँचने के लिए अभी रिसर्च जारी है। ऐसी कई जगहों और कई खोजो के बारे में हम अब तक आपको अपने इस ब्लॉग पर बता चुके है। आज हम आपको दुनियाभर की कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना सख़्त मना है।
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट, नॉर्वे
स्पिट्सबर्गन के नॉर्वेजियन आईलैंड की एक पहाड़ी पर बना ये है ‘ग्लोबल बीज वॉल्ट‘। इसे ‘The Doomsday Vault’ भी कहा जाता है। ये जगह भूकंप और भारी विस्फोटों में भी सुरक्षित है। अगर इस धरती की सारी बर्फ़ पिघल भी जाए, तो भी ये वॉल्ट समुद्र तल से इतना ऊपर रहेगा कि आपदा के समय इंसानों के खाने-पीने की हर चीज़ को यहां संरक्षित किया जा सकता है। इस वॉल्ट में 100 मिलियन बीज रखे गए हैं, जो वर्तमान में धरती पर मौजूद खाद्य-फ़सलों के बीज का ‘बैकअप’ है। Read more

No comments:
Post a Comment