ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में शतक जमाकर टीम को जीत दिलाने में अहम् भूमिका निभाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में आई सूजन के लिए एहतियातन स्कैन मंगलवार को कराया जाएगा। धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में प्रैक्चर है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।
धवन अब तीन हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल पाएंगे। यानी 13 जून को न्यूजीलैंड और 16 जून को पाकिस्तान से होने वाले बड़े मैचों के पहले ही टीम इंडिया को यह झटका लगा है।
शिखर धवन ने शतक जमाकर उन आलोचकों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है जो दो महीने पहले आरामकुर्सी पर बैठे हुए उन्हें इंग्लैंड न भेजने की मांग कर रहे थे। वर्ल्ड कप 2019 के अब तक के सफ़र में भारत के लिए सबसे सुक़ून की बात उसके सलामी बल्लेबाज़ों का फॉर्म है।
लेकिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में धवन को तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी लेकिन वह दर्द के बावजूद खेले थे। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली।
इसके बाद धवन चोट की वजह से फील्डिंग के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फील्डिंग की थी। अब उनकी जगह केएल राहुल टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment