Tuesday, June 11, 2019

आ रही है बाहुबली डायरेक्टर की अगली फिल्म ‘RRR’, मूवी की लागत हैरान कर देगी



बहुबली डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘आर.आर.आर’ का काम तेजी से जारी है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में है। फिल्म के 2020 में रिलीज़ होने की उम्मीद है। इसके साथ ही फिल्म के एक एक्शन सीन में 45 करोड़ खर्च होने की भी उम्मीद है।
डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की यह प्रोजेक्ट 10 से अधिक भाषाओं में बन रही है। फिल्म में रामचरण और एनटीआर के अलावा 100 विदेशी कलाकार भी होंगे। 1920 के स्वतंत्रता पूर्व काल पर बेस्ड इस फिल्म के 20 जुलाई 2020 को रिलीज़ होने की उम्मीद है। फिल्म की कहानी लिखने में 2 साल की रिसर्च की गयी है। फिल्म की कुल बजट 350 करोड़ है।
फिल्म के एक एक्शन सीन को फिल्माने के लिए 45 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च होगी। इस एक्शन सीक्वेंस में 2000 फाइटर्स के बीच रामचरण और जूनियर एनटीआर नज़र आएंगे। इस सीक्वेंस को 2 महीने के सिंगल शेड्यूल में फिल्माया जायेगा। इस सीक्वेंस की पूरी तैयारी करने में ही 2 महीने से ज्यादा का वक़्त लग चुका है।
बता दें कि बाहुबली के क्लाईमैक्स फाइटिंग को फिल्माने में 30 करोड़ खर्च किये गए थे। इसके अलावा प्रभास स्टारर साहो के एक बाइक चेजिंग सीन पर भी 85 करोड़ खर्च होने की सम्भावना है।
फिल्म के तीन शूटिंग शेड्यूल अब तक पूरी हो चुके हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल 19 नवंबर 2018 को हैदराबाद में शुरू हुआ था। दूसरा शेड्यूल 22 जनवरी 2019 जबकि तीसरा शेड्यूल 29 मार्च 2019 को गुजरात के वडोदरा में शुरू हुआ था। फिल्म 22 जुलाई 2020 को रिलीज़ होगी।

No comments:

Post a Comment