वायुसेना की सर्च टीम आज यानी गुरुवार सुबह एएन-32 की क्रैश साइट पर पहुंच गई है। वायुसेना ने आज 3 जून से लापता विमान एएन 32 में सवार 13 लोगों की मौत की पुष्टि की। वायुसेना ने कहा कि आज आठ सदस्यों की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची। एयरफोर्स को दुख है कि एएन 32 की दुर्घटना में कोई भी नहीं बचा है।
वायुसेना ने तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार को 3 जून से लापता एएन-32 का मलबा अरुणाचल के सियांग जिले के जंगल में मिलने की पुष्टि की थी। इसके बाद बुधवार को दो हेलिकॉप्टर के जरिए 15 जवान और पर्वतारोही की टीम दुर्घटना वाली जगह के पास उतारी थी। टीम ने 12 हजार फीट की ऊंचाई पर जंगल में गिरे मलबे और इसमें सवार लोगों की तलाश की।
वायुसेना ने ट्वीट कर कहा, ”एएन 32 विमान की दुर्घटना में जीएम चार्ल्स, एच विनोद, आर थापा, ए तंवर, एस मोहंती, एमके गर्ग, केके मिश्रा, अनूप कुमार, शिरिन, एसके सिंह, पंकज, पुतली और राजेश कुमार की मौत हो गई।” वायुसेना ने इस बड़े नुकसान पर दुख प्रकट किया है और जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

No comments:
Post a Comment