गुजरात वडोदरा के वाघोडिया के एक दबंग विधायक हमेशा खूब चर्चा में रहते है। इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उस दबंग विधायक का नाम है मधुभाई श्रीवास्तव। वह वडोदरा जिले की वाघोडिया सीट से अब तक 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह एक विधायक के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता भी हैं।
मधुभाई श्रीवास्तव गुजरात के राठ तहसील (UP) के धमना गांव निवासी बाबूलाल खरे के बेटे हैं। जानकारी के मुताबिक मधुभाई के पिता लगभग 40 साल पहले वे बडोदरा (गुजरात) में आकर बस गए थे।मधुभाई ने महानगर पालिका में सदस्य का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद 1992 में पहली बार निर्दलीय के रूप में विधान सभा चुनाव में बागोडिया से जीत दर्ज कराई थी। फिर वे BJP से 1997, 2002, 2007 और 2012 में भी लगातार पांचवी बार जीत दर्ज कराई थी।
मधुभाई श्रीवास्तव कई गुजराती मूवी में एक्टिंग भी कर चुके हैं और वे स्टंट सीन भी खुद ही करते हैं। मधुभाई का कहना है कि मैं हमेशा फिल्मों के स्टंट सीन खुद ही करता आया हूं। कभी डमी का इस्तेमाल नहीं किया।
एक फिल्म में उन्होंने नर्मदा नदी के ब्रिज से कूदने का स्टंट भी खुद ही किया था। विधायक जी उन्होंने चार-पांच फिल्मों में काम किया है। गुजराती फिल्म ‘ठाकोरना कोल जगमां अणमोल’ फिल्म में उनके काम को खूब सराहना मिली है।
कभी भी अपने स्टंट सीन के लिए किसी डमी का इस्तेमाल नहीं किया। विधायक बताते हैं कि मुझे बचपन से ही अभिनय का शौक रहा है। इनका कहना है कि जब फिल्मी कलाकार राजनीति में आ सकते हैं, तो मैं राजनीति से फिल्मों में कैसे नहीं जा सकता। गुजराती फिल्मों को आगे लाने के लिए हर थिएटर में एक शो गुजराती फिल्म के लिए होना चाहिए।

No comments:
Post a Comment