Wednesday, June 12, 2019

गुजरात पर चक्रवात ‘वायु’ तूफान का कहर, 75 -165 किमी प्रति घंटा की रफ्तार



हिंदुस्तान के मौसम विभाग ने चक्रवात ‘वायु’ को लेकर एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात वायु तेजी से गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। इसका असर मुंबई कोस्ट के आसपास भी दिखना शुरू भी हो गया है। मुंबई में तेज हवाओं के साथ ही पेड़ भी गिर रहे हैं। ऐसे में सतर्कता के साथ ही राहत- बचाव के कार्य में भी मुस्तैदी आयी है। आज सुबह ही चक्रवात वायु गुजरात के तट से टकरा चुका  है। इस दौरान इसकी रफ्तार 75 किलोमीटर से लेकर अधिकतम 165 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।  इस चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। एन डी आर एफ की टीम गुजरात पहुंच चुकी हैं इससे प्रभावित होने वाले लोगों की राहत- बचाव के लिए। इसके साथ ही स्कूलों में अवकाश की सूचना जारी कर दी गई है। अफसरों की छुट्टियां रद्द हो चुकी हैं।
हिंदुस्तान के मौसम विभाग ने चक्रवात ‘वायु‘ को लेकर एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट यानी कि यह तूफान जमीनी स्तर पर बहुत ज्यादा नुकसान नहीं करेगा। लक्षद्वीप द्वीप समूह के पास अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘वायु’ की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और इस तूफान के बुधवार तक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील होने की संभावना पहले ही उजागर कर दी गयी थी। यह उत्तर-पश्चिम की तरफ से गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस तूफान के साथ देश के पश्चिमी तटों में भारी बारिश हो सकती है।
अनुमान यह है कि गुरुवार 13 जून को यह तूफान अपने चरम पर होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 13 जून की सुबह ‘वायु’ के गुजरात के पोरबंदर और कच्छ क्षेत्रों से गुजरने की संभावना है। उस वक्त इसकी रफ्तार 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे से 165 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

No comments:

Post a Comment