Wednesday, June 12, 2019

साईकिल से इस नेता ने किया चुनाव प्रचार, आज मोदी सरकार में है मंत्री



नई दिल्ली: ओडिशा का एक गरीब सांसद प्रताप सिंह सारंगी बीजेपी का वो चेहरा हैं जो इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। उनकी चर्चा उनके सादे जीवन शैली, सादगी और उनकी गरीबी है। सारंगी बालासोर से बीजेडी उम्मीदवार रविंद्र कुमार जेना को हराकर सांसद बने हैं और केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री भी बनाये गये हैं।
सारंगी अपने चुनाव प्रचार में सबसे कम राशि खर्च की है, साथ हीं उन्होंने साइकिल और ऑटो से अपना चुनाव प्रचार किया है। लेकिन बीजेपी के जिस सांसद और अब मंत्री की इतनी तारीफ हो रही है उसे बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टीराजद हथियारों का प्रशिक्षण देने वाला बता रही है।
गौरतलब है कि बालाशोर लोकसभा सीट से इस बार बीजेपी के प्रताप चन्द्र सारंगी को जीत मिली है। उन्होंने बीजेडी के रबिन्द्र कुमार जेना को 12,956 वोटों से हराया। साल 2014 में वो हार गए थे लेकिन इस बार उन्होंने आखिरकार जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर इन दिनों हर तरफ प्रताप चंद्र सारंगी की चर्चा है. लोग उन्हें ओडिशा का मोदी कहने लगे हैं.
जाहिर है कि सारंगी कई सालों से समाजसेवा में लगे है। सारंगी कुटिया में रहते है और उनकी आर्थिक हालत बेहद कमजोर है, लेकिन इलाके की जनता पर उनकी गहरी पकड़ है।

No comments:

Post a Comment