Wednesday, June 12, 2019

बलात्कार किया, तो बनोगे नपुंसक! इन राज्यों में बलात्कारियों को बनाया जाएगा नपुंसक



भारत में काफी लोग बलात्कारियों को नपुंसक बनाने की मांग करते आए हैं, लेकिन हमारे देश में ऐसा कोई कानून बनाने पर विचार भी नहीं किया गया। वहीं मासूम बच्चों के साथ लगातार बढ़ रहे यौन शोषण की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका के अलबामा राज्य ने सराहनीय कदम उठाया है। बनाए गए नए कानून के तहत अब इस राज्य में बच्चों का यौन शोषण करने वाले व्यक्ति को नपुंसक बनाया जाएगा।

13 साल से कम उम्र के बच्चों का यौन शोषण करने वालों को मिलेगी ये सजा

इस विधेयक के मुताबिक, राज्य में 13 साल से कम उम्र के बच्चों का यौन शोषण करने वाले दोषियों को रासायनिक दवा का इंजेक्शन लगाकर नपुंसक बना दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि ऐसा कानूनी प्रावधान करने वाला यह अमेरिका का पहला राज्य है।
अलबामा के गर्वनर काय इवे ने केमिकल कैस्ट्रेशन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने इस विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि ऐसे नीच अपराध की सजा भी कठोर होनी चाहिए। इससे अपराधियों के मन में डर बैठेगा।
नए कानून में दोषी को हिरासत से रिहा करने से पहले या फिर पैरोल देने से एक महीने पहले रासायनिक दवा का इंजेक्शन लगा दिया जाएगा। यह दवा आरोपी के शरीर में टेस्टोस्टेरोन पैदा नहीं होने देगी। इससे आरोपी पूरी तरह नपुंसक हो जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान हुए खर्च की भरपाई दोषी व्यक्ति ही करेगा।

इन देशों में भी बलात्कारियों को बनाया जाता है नपुंसक-

इंडोनेशिया और साउथ कोरिया में भी बच्चों से यौन शोषण के मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति को नपुंसक बना दिया जाता है। दक्षिण कोरिया में 2011  और इंडोनेशिया में 2016 में ऐसा कानून लागू हुआ था।

No comments:

Post a Comment