Sunday, June 9, 2019

नोटों की गड्डियों पर सोता था रिश्वतखोर इंजीनियर, इतना कैश देखकर अधिकारियों के उड़े होश


राज्य निगरानी ब्यूरो को बिहार में एक इंजीनियर के घर से बड़ी मात्रा में कालाधन मिला है। उसके पास इतना पैसा था कि नोटों की गड्डियों को पलंग में छिपाकर उसके ऊपर सोता था। नोटों की गड्डियां देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। निगरानी विभाग को इतने कैश मिले कि उसे रखने की जगह नहीं है।
बिहार के निगरानी विभाग ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद और कैशियर शशिभूषण कुमार को 14 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये रिश्वत पटना के पास बिहटा से बिक्रम के बीच बन रहे सड़क के ऐग्रीमेंट के लिए मांगी गई थी।
रिश्वतखोर इंजीनियर के घर से सवा दो करोड़ रुपए की नगदी बरामद हुई है। बिहार में किसी सरकारी कर्मी के घर से अब तक की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। इतनी बड़ी रकम किसी भी छापेमारी में बरामद नहीं हुई है।
DSP गोपाल पासवान ने बताया कि साज इंफ्राकॉम प्रोजेक्ट लिमिटेड के कॉन्ट्रैक्टर अखिलेश कुमार जयसवाल का सड़क बनाने का काम बिहटा से बिक्रम तक चल रहा है, जिसके एग्रीमेंट के लिए कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद सिंह और शशिभूषण कुमार कैशियर ने पथ निर्माण विभाग द्वारा 28 लाख रुपये की मांग की थी।
जिसमें 14 लाख रुपये देने के लिए तय हुआ। आज 14 लाख रुपये लेते हुए अभियंता और उनके कैशियर को निगरानी टीम पटना के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं, उनके घर पर अभी जांच चल रही है। अब तक लगभग 2 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद हुए हैं और आगे की गिनती चल रही है।
बिहार में किसी सरकारी अधिकारी के घर में इतने कैश एक साथ निगरानी को नहीं मिले थे। यही वजह है कि उसे बैंक में रखने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि निगरानी विभाग के लॉकर में 40-50 लाख तक कैश रखे जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment