लोकसभा चुनावों में हार के बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शिवभक्त अवतार में आ गए हैं। वे शनिवार को बाराबंकी पहुंचे और रानीगंज गांव में जहरीली शराब काण्ड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। रानीगंज से लौटते वक्त अखिलेश अलग अवतार में दिखे। वे महादेवा मंदिर गए और भगवान शिव की आरती और पूजा अर्चना की।
बाराबंकी के रानीगंज गांव पहुंचे अखिलेश ने जहरीली शराब पीकर मरे परिवार के आश्रितों के लिए 20-20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। अखिलेश ने कहा कि जहरीली शराब सरकारी ठेके की थी, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का शराब माफियाओं से साठगांठ का ही ये नतीजा है कि लोग जहर पीकर मर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment