जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बता दें कि बुधवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए थे।
सुबह करीब 10:30 बजे सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों सहित घाटी में तैनात सभी सुरक्षाबल के अधिकारी के शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर के लिए विशेष विमान से रवाना किया जाएगा।
वहीँ अनंतनाग आतंकी हमले के बाद एकबार फिर गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के डीजी आरआर भटनागर अनंतनाग आतंकी हमले की जानकारी देने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे।
राजीव गौबा को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले को लेकर रिपोर्ट सौपीं। कल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें CRPF के जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को हुए आतंकी हमले में CRPF के 5 जवान शहीद हो गए, और तीन अन्य कर्मी घायल हो गए।
बुधवार दोपहर संदिग्ध वाहन से आए आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की इस फायरिंग में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। आतंकी मौके से भागने में सफल हो पाते, इससे पहले सीआरपीएफ के अन्य जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई शुरू की थी जिसमें एक आतंकी मारा गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे अनंतनाग पुलिस स्टेशन के एसएचओ अर्शीद अहमद भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनका एक अन्य घा’यल महिला के साथ इलाज चल रहा था। Read more

No comments:
Post a Comment