देश इस समय भारी गर्मी की मार झेल रहा है और ऐसे में देश के कई इलाकों में सूखे से लोग पानी के लिए भी खूब तड़प रहे हैं। सूखा प्रारम्भिक चेतावनी प्रणाली (डीईडब्ल्यूएस) की मने तो देश का लगभग 42 प्रतिशत हिस्सा असामान्य रूप से सूखे की मार फिलहाल झेल रहा है। जो कि पिछले साल की तुलना में करीब छह प्रतिशत से ज्यादा है और ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय मानवीय राहत संगठन खालसा एड (Khalsa Aid) के साथ जुड़े हैं और उन्होंने इस दौरान काफी सराहनीय काम किया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सूखे की मार झेल रहे वेले गांव में लोगों को संगठन के साथ मिलकर पानी अभिनेता के द्वारा उपलब्ध कराया गया है और इन दिनों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र भी सूखे से खूब प्रभावित चल रहे हैं।
अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वह सरकार से सूखा पीड़ितों के लिए ‘स्थायी समाधान ढूंढने’ की अपील कर रहे हैं। रणदीप ने इस वीडियो में कहा है कि, ‘मैं वेले गांव (नासिक) में हूं। यहां पानी की बहुत ही कमी है, खासकर पीने के पानी की बहुत कमी हैं…सारे कुएं सूख चुके हैं। यहां पर यह हर गर्मी की एक गंभीर समस्या है।Read more

No comments:
Post a Comment