इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना ‘गगनयान मिशन’ का विस्तार होगी। सिवन ने दिल्ली में कहा, “हमें मानव अंतरिक्ष मिशन (human space mission) के लॉन्च के बाद गगनयान (Gaganyaan) कार्यक्रम को बनाए रखना है। इस संदर्भ में, भारत की अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना है।
वहीं, जुलाई में चंद्रमा पर भारत का तिरंगा लहराएगा। ISRO ने चंद्रयान-2 मिशन की पहली तस्वीरें जारी की हैं। चंद्रयान-2 को 9 से 16 जुलाई के बीच छोड़ा जाएगा। चंद्रयान-2 में एक भी पेलोड विदेशी नहीं है। इसके सभी हिस्से पूरी तरह से स्वदेशी हैं, जबकि, चंद्रयान-1 के ऑर्बिटर में 3 यूरोप और 2 अमेरिका के पेलोड्स थे।

No comments:
Post a Comment