पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को ब्रिस्टल में खेला जाने वाला वर्ल्ड कप 2019 का 11वां मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। लागातर बारिश होने के चलते मैच में टॉस तक नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैच शुरू होना था, लेकिन तेज बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका।
मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को बराबर अंक दिए गए। तीन मुकाबले में दोनों टीमों के 3-3 अंक हैं। वहीं, मैच रद्द होने से श्रीलंका का फायदा हुआ। अभी तक के वर्ल्ड कप में श्रीलंका पाकिस्तान से नहीं जीत पाई थी।
अब तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। सभी में पाकिस्तान ही जीता। अब पाकिस्तान को अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया से भिड़ना है। जिसके चलते पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
वर्ल्डकप में भारत से पाकिस्तान अभी एक बार भी नहीं जीता है। वहीँ अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ वो काफी मजबूत नजर आती है।
पाकिस्तान को पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 105 रनों पर ढेर कर दिया था, लेकिन दूसरे मैच में 1992 की विजेता टीम ने इस विश्व कप की सबसे मजबूत दावेदार और मेजबान टीम इंग्लैंड को मात दे सभी को हैरान कर दिया। वहीं, श्रीलंका को न्यूजीलैंड ने पहले मैच में 136 रनों पर समेट दिया था।

No comments:
Post a Comment