Friday, June 7, 2019

अलीगढ़ की घटना पर योगी के मंत्री का शर्मनाक बयान, हंसते हुए बोले- ऐसी छोटी घटनाएं हो जाती हैं



उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या मामले से पूरे देश में गुस्सा और उबाल है। पूरा देश इस घटना में शामिल रहे लोगों को फांसी देने की मांग कर रहा है। ताकि अब दुबारा देश में इस तरह की घटना ना हो। पुलिस मुस्तैदी से जांच में जुटी हुई है। पुलिस एक-एक तथ्य को ध्यान में रखकर इस प्रकिया को अंजाम दे रही है। लेकिन हम जिनको मंत्री कहते हैं, वही माननीय मंत्री जी अलीगढ़ की घटना पर हंसते हुए कह रहे हैं कि ‘इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।’  noida news   noida news   noida news   noida news
यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से जब इस मामले पर पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि, “देखिए ये घटनाएं हो जाती हैं। ऐसी घटनाओं के खिलाफ हम सख्ती से कार्रवाई करते हैं और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में अपराध की संख्या काफी घटी है।”  noida news   noida news   noida news   noida news
शाही ने आगे कहा, “जहां कहीं भी छिटपुट घटना होती है, उनको कठोर दंड दिया जाता है। कुछ लोगों की मानसिकता का दुष्परिणाम है। सूर्य प्रताप शाही का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा नेता आईपी सिंह ने ट्वीट करते हुए इसे संवेदनहीन बयान करार देते हुए कहा कि, मासूम को काटकर मार डाला और ये बेटी बचाओ का नारा दे रहे हैं।”   noida news   noida news   noida news   noida news
समाजवादी पार्टी के नेता आई पी सिंह ने कहा कि मंत्री सूर्यप्रताप शाही संवेदनाहीन साहब के बिगड़े बोल है। यूपी के कृषि मंत्री का संवेदनहीन बयान है सूर्य प्रताप शाही को यह निर्लज्जता पूर्ण बयान अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर नहीं देना चहिये। ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, और सूर्यप्रताप शाही मंत्री सवाल पर हंस रहे थे, मासूम को काटकर मार डाला। बेटी बचाओ नारा कहाँ है भाजपा का।  noida news   noida news   noida news   noida news
बता दें कि यूपी पुलिस ने इस जघन्य हत्या की जांच के लिए अलीगढ़ एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। इस टीम की अगुवाई एसपी क्राइम और एसपी देहात करेंगे। टीम में छह लोगों को शामिल किया गया है। एसपी देहात मणिलाल पाटीदार इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इसके अलावा सीओ, चार विवेचक और एक महिला थाना इंचार्ज सुनीता मिश्रा को शामिल किया गया है।  noida news   noida news   noida news   noida news

No comments:

Post a Comment