Saturday, July 6, 2019

बॉलीवुड के बाजीराव का आज है जन्मदिन! जानिए ‘बन्टी’ से ‘कपिल देव’ तक का सफर

आज बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह का है जन्म दिन, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं

जो अपनी एकटिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, वो हैं रणवीर सिंह आज ही के दिन 6 जुलाई 1985 में इनका जन्म मुंबई में हुआ था| रणवीर सिंह एक बॉलीवुड अभिनेता है, रणवीर सिंह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, इसके लिए वे स्कूल में बहुत से नाटकों में भी हिस्सा लेते थे|
फिर एच.आर. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में एडमिशन होने के बाद रणवीर सिंह को अनुभव हुआ की फिल्मो में काम करना इतना भी आसान काम नही है, क्योकि उन्हें बहुत से लोगो ने यही बताया था की जिनका पारिवारिक इतिहास फिल्मो से जुड़ा हुआ होता है वही फिल्म क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है, लेकिन बावजूद इसके सिंह ने हार नही मानी और पढाई पूरी करने के बाद 2007 में मुंबई वापिस आ गए|
इसके बाद सिंह कुछ सालो तक ओ & एम और जे. वाल्टर थोपसन जैसी एजेंसी के लिये एडवरटाईजमेंट करने लगे थे| इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था, लेकिन फिर एक्टिंग में कैरियर बनाने के लिये उन्होंने इस काम को भी छोड़ दिया था| इसके बाद वे एक्टिंग के लिए होने वाले सभी ऑडिशन में जाने लगे थे लेकिन उन सभी में उन्हें सफलता नही मिल सकी| ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्मो में केवल छोटे-छोटे रोल ही मिलने लगे थे. काफी मेहनत के बाद रणवीर को फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में मौका मिला| Read more

No comments:

Post a Comment