Friday, July 5, 2019

टीवी की बुलबुल का ऋतिक के साथ काम करना सपने जैसा


मृणाल ठाकुर ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 फिल्म में नजर आने वाली हैं।

टीवी एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री होने का सिलसिला जारी है। सीरियल कुमकुम भाग्य में बुलबुल का किरदार निभाने वाली मृणाल ठाकुर ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 फिल्म में नजर आने वाली हैं। मृणाल ठाकुर का कहना है कि ऋतिक रोशन के साथ काम करना कोई सपना सच होने जैसा था।
मृणाल का कहना है कि सुपर 30  के लिए जब वो ऑडिशन देने पहुंची थीं तो उन्हें पता नहीं था कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल निभाने जा रहे हैं। जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई थी उनके दिमाग में ऋतिक की फिल्म का ही गाना ‘इक पल का जीना‘ चलने लगा था। मृणाल ऋतिक को ग्रीक गॉड मानती हैं और वे इस फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
आपको बता दें मृणाल ठाकुर को साल 2017 में उन्हें इंडो अमेरिकन फिल्म लव सोनिया के लिए साइन किया गया था। इस फिल्म को लाइफ ऑफ पाई के प्रोड्यूसर डेविड वोमार्क ने बनाया था। इस फिल्म में भारत के कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया था। जिसमें मनोज वाजपेयी, राजकुमार राव, फ्रीडा पिंटो और डेमी मूर जैसे सितारे थे।

No comments:

Post a Comment