Wednesday, July 3, 2019

अंबाती रायडू ने क्रिकेट से लिया सन्यास, विश्व कप में नहीं मिली थी जगह


अंबाती रायडू ने जुलाई 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था| विश्व कप में चौथे नंबर पर अपनी दावेदारी रखने वाले रायडू ने एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है|

विश्व कप 2019 में चयन ना होने के बाद से अंबाती रायडू की निराशा उनके टवीट् के जरिए देखने को मिली थी| साथ ही वर्ल्ड कप-2019 में दो खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया जिसके कारण अंबाती रायडु ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषण की है|
रायडू को वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था| मैच के दौरान चोटिल होने पर शिखर धवन की जगह टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया और फिर आँलराउडर के तौर पर खेल रहे विजय शंकर के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण बाहर होने के बाद मयंक अग्रवाल को शामिल  करने की खबरे सामने आई|
साथ ही अंबाती रायडु ने यह भी कहा कि वो अब IPL के लिए भी नहीं खेलेंगे, लेकिन विदेश में अन्य टी-20 खेलने के लिए वो तैयार है|
33 साल के अंबाती रायडू ने भारतीय टीम के लिए 35 वनडे खेलें है, जिसमें उन्होनें 1494 रन बनाए है | जिनमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है, रायडू ने 6 टी-20 मैच भी खेलें है|
अंबाती रायडू ने जुलाई 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था| विश्व कप में चौथे नंबर पर अपनी दावेदारी रखने वाले रायडू ने एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है|
मिली जानकारी के मुताबिक आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अंबाती रायडू को अपने देश की नागरिकता देने का  आँफर भी पेश किया है| Read more

No comments:

Post a Comment