Wednesday, July 3, 2019

कौन है मोतीलाल वोरा और क्यों बने हैं कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष ?


मोतीलाल वोरा कैसे बने कांग्रेस पार्टी के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष?

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चले रहें विवादों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| आपको बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसको आधार बनाते हुए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है|
ऐसे में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद मोतीलाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है|व्यावसायी से पत्रकार और पत्रकार से नेता बने मोतीलाल वोरा एक समय छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते थे, मोतीलाल वोरा एक अच्छे पत्रकार भी रह चुके हैं|
आईए हम आपको बतातें है कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष मोतीलाल वोरा से जुड़ी खास बातें|

कौन हैं मोतीलाल वोरा?

मोतीलाल का जन्म राजस्थान के नागौर जिले में 20 दिसम्बर, 1928 में हुआ था, वोहरा ने कई वर्षो तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए कई समाचार पत्रों का प्रतिनिधित्व किया|
साल 1968 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया और 1972 में उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में दुर्ग सीट से जीत मिली और मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए|

उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं वोरा

सन 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमण्डल में उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया|

लंबे समय तक रहे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव हारने के बाद 2002 में कांग्रेस कोटे की सीट से मोतीलाल वोरा राज्यसभा में लाए गए, इसके बाद पार्टी ने उन्हें संगठन का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया और अब पार्टी ने उन्हें अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है|

बाबूजी के नाम से फेमस

सरकार और कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाले 91 वर्षीय मोतीलाल को छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीति में बाबूजी के नाम से जाना जाता है, अब भी वे गांधी परिवार के खास माने जाते हैं Read more

No comments:

Post a Comment