Thursday, July 4, 2019

नच बलिए 9 में नहीं दिखेंगे विवेक दहिया!

डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 जल्द ही टीवी पर आने वाला है। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि टीवी एक्टर विवेक दहिया शो का हिस्सा नहीं होंगे। विवेक दहिया हाल ही में पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ मकाऊ में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। और तबिया खराब होने की वजह से वो शायद अब शो का हिस्सा नहीं होंगे।
आपको बता दें विवेक और दिव्यांका डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 के पहले एपिसोड को होस्ट करने वाले थे। तबियत खराब होने की वजह से वो अब शायद शो में शामिल नहीं होंगे। खबर है कि छुट्ट‍ियों से लौटने के बाद विवेक ने पेट दर्द और बुखार की शिकायत की थी। जांच के बाद उन्हें इंटेस्टाइनल इंफेक्शन और लिवर एबिस का पता चला है।
बताया जा रहा है  कि मकाऊ से लौटने के तुरंत बाद विवेक बीमार पड़ गए थे. जब उनका बुखार और पेट दर्द कम नहीं हुआ तो उन्हें हॉस्प‍िटलाइज करना पड़ा। वहीं दिव्यांका ने बताया कि “विवेक बहुत बीमार हैं. मैं अपने शूट और हॉस्प‍िटल के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हूं। Read more

No comments:

Post a Comment