Wednesday, July 3, 2019

सावधान! आ रहा है मॉनसून, सेहत का रखें खास ख्याल


मॉनसून, ये बारिश राहत जरूर देगी लेकिन अगर आप सावधान ना रहें तो आपके के लिए मुसीबत भी बन जाएगी|

चिलचिलाती धूप, चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए अब बस इंतजार हैं बारिश का| देश के कई हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है तो देश के कई हिस्सों को अब भी बेसब्री से इंतजार है बारिश का| ये बारिश राहत जरूर देगी लेकिन अगर आप सावधान ना रहें तो आपके के लिए मुसीबत भी बन जाएगी|
यह मॉनसून अपने साथ कई गंभीर रोगों को लेकर आता है| इस मौसम को संक्रमण का मौसम माना जाता है, इसी दौरान लोगों को सबसे ज्यादा वायरल बुखार और स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं|
मॉनसून आया, अपने कई प्रॉब्लम भी लाया
मौसम बदलते ही लोग अक्सर सबसे पहले सर्दी जुकाम की चपेट में आते हैं| ऐसा इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से होता है| ऐसे में साफ-सफाई ही इस रोग से बचने का सबसे अच्छा उपाय है|
मौसम के बदलने के बालों में डैंड्रफ की परेशानी बढ़ जाती है| दरअसल, बारिश का गंदा पानी सिर में नमी बढ़ाता है और ऐसे में बालों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है|  ऐसे में अपने बालों को बारिश के पानी से बचाएं, जब भी घर से निकले रेन कोट या छाता हमेशा अपने साथ रखें| बारिश के दिनों में बहुत सारे लोग सोरायसिस की चपेट में आ जाते हैं| कोशिश करें विटामिन ए को डाइट में शामिल करने, साथ ही सोरायसिस का कोई लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें| Read more

No comments:

Post a Comment